वो रोए जा रही थी, मुंह-नाक दबा बंद कर दी आवाज...चाची ने सुनाई 2 साल की भतीजी को मारने की कहानी

Jabalpur Child Murder Case: 2 साल बच्ची की लाश उसके ही घर में सोफे के नीचे मिली। पुलिस जांच में हत्यारी चाची निकली, जिसने खुद बताया कि उसने बच्ची को कैसे मारा?

Murderer Woman Arrest

Murderer Woman Arrest

Jabalpur Girl Child Murder Case Latest Update: वह रोए ही जा रही थी, मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ, इसलिए मुंह और नाक दबाकर उसकी आवाज बंद कर दी…यह खौफनाक सच उस चाची ने बताया, जिसने अपनी 2 साल की भतीजी को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और लाश को सोफे के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने हत्यारोपी चाचाी को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं बच्ची को इस तरह तड़पा-तड़पा कर मार डालने वाली चाची को देख मां-बाप का खून खौल गया और वे उसे मारने पीटने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में लाश मिलने पर परिजनों पर शक हुआ

ASP प्रियंका शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात थाना हनुमानताल के संजय गांधी वार्ड में अंजाम दी गई। हत्यारोपी आसिफा को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के माथे पर खून लगा था, जिससे उसकी हत्या होने का शक हुआ। क्योंकि लाश घर में ही मिली थी, इसलिए परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। इसी पूछताछ में अफसाना घबराने लगी तो उससे सख्ती से बात की, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बच्ची का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं हत्यारोपी चाची के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आसिफा ने बच्ची को थप्पड़ भी मारा था

बता दें कि हनुमानताल थाना के संजय गांधी वार्ड में रहने वाले शकील की 2 साल की बच्ची सोमवार दोपहर अचानक गायब हो गई थी। उन्होंने बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को थी। कहीं खेलते-खेलते कहीं छिप न गई हो, इस एंगल से पुलिस ने घर की भी तलाशी ली तो बच्ची सोफे के नीचे मिली, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर को भी बुलाया, लेकिन उन्होंने भी बच्ची को मृत घोषित कर दिया। शकील अपने अन्य भाइयों के साथ एक ही मकान में रहता था।

सोमवार को बच्ची अपनी चाची आसिफा के कमरे में खेलने गई थी। दोनों ने साथ में खाना भी खाया था। आसिफा को सोना था, इसलिए उसने बच्ची को अपनी मां के पास जाने के लिए कहा। मना करने पर उसने बच्ची को थप्पड़ मार दिया था, जिसके कारण वह रोने लगी। जब बच्ची चुप नहीं हुई तो आसिफा ने उसका गला दबा दिया, जिसके उसकी मौत हो गई। अपना जुर्म छिपाने के लिए उसने लाश सोफे के नीचे छिपा दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ