मध्य-प्रदेश में रविवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। इंदौर के पास पीथमपुर में एक ऑयल कंपनी में गैस का रिसाव हुआ। इससे 3 लोगों की मौत हो गई। अभी मृतकों की संख्या बढ़ने की अशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी कंपनी में काम कर रहे थे, तभी हादसा हो गया। हादसे में कई कर्मचारी बेहोश हो गए। सभी को इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल ले जाया गया है। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने 3 कर्मचारियों को मृत घोषित कर दिया। इसमें सुनील, दीपक और जगदीश शामिल हैं।
बचाने गए कर्मचारी भी आए चपेट में
पीथमपुर के सेक्टर-3 में थाना बगदून क्षेत्र में श्री ऑयल कंपनी में रविवार रात 8:30 बजे हुआ। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि काम करते समय अचानक गैस का रिसाव शुरू हुआ। तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। दो अन्य कर्मचारी उन्हें बचाने गए। इससे वह भी गैस की चपेट में आ गए। प्रभावित हुए कर्मचारियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के मेट्रो मिल्क में अमोनिया गैस लीक होने से मचा हड़कंप, फैक्ट्री में मची अफरातफरी
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना पर क्षेत्र के एडिशनल एसपी विजय डावर ने कहा कि फैक्टरी में पुलिस टीम भेजी गई है। पता लगाया जा रहा है कि कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा है या नहीं। साथ ही टैंक में जाते समय कर्मचारी की स्थिति क्या थी। कहा कि यदि कंपनी की लापरवाही पाई गई तो एक्शन लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के पालघर में दवा कंपनी में गैस रिसाव, 4 की मौत
गत अगस्त को भोपाल में हुआ था लीकेज
बीते 14 अगस्त को भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया से क्लोरीन गैस लीक हुई थी। फैक्ट्री से क्लोरीन गैस के रिसाव से कई लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत भी सामने आई थी। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अंकुर मेश्राम ने कहा कि फैक्ट्री के बेसमेंट में रखी पुरानी बोरियों के कारण यह गैस लीक हुई है। स्थानीय मजदूरों ने आग लगने की आशंका से धुआं निकलने की सूचना दी। गैस को बाहर निकालने के लिए एग्जॉस्ट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन बोरियों को हटाने के लिए सुरक्षा उपकरण लगाए गए।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines