Video: मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी पहुंची 'पंडोकर सरकार', पूछा हाराने का कारण, मिला यह जवाब

पूर्व विधायक इमरती देवी

पूर्व विधायक इमरती देवी

विपिन श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी विधानसभा उपचुनाव में मिली शिकस्त को अभी भूला नहीं पाई हैं। उपचुनाव में हार से दो साल बाद वह हाल ही में पंडोखर सरकार के दरबार में पहुंची। यहां उन्होंने पंडोखर सरकार से पूछा “मुझे चुनाव कैसे हराया”। इस पर पंडोखर सरकार बोले “नाम नहीं बताउंगा लेकिन वो आपकी वर्तमान पार्टी का ही व्यक्ति है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बता दें इमरती देवी कमलनाथ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी ज्वाइन की थी। वह ग्वालियर के हरिशंकरपुरम में भागवत कथा के दौरान पंडोखर सरकार के दरबार में पहुंचीं। इस दौरान इमरती देवी ने चरण छूकर पंडोखर सरकार से पूछा “मैं राजनीति बहुत साफ सुथरी करती हूं फिर भी मुझे चुनाव कैसे हराया”

हराए हुए व्यक्ति का नाम नहीं लिया जाएगा

इस पर पंडोखर सरकार ने पर्चा दिखाते हुए बताया कि “राजनीतिक उन्नति होगी विस्तार होगा, हराए हुए व्यक्ति का नाम नहीं लिया जाएगा, आपकी ही वर्तमान की पार्टी का व्यक्ति है”। पंडोखर सरकार ने ये भी कहा कि “आप पढ़ लीजिए आपकी ही वर्तमान पार्टी का व्यक्ति है अब व्यक्ति तो बहुत हैं पूरी दुनिया है, मैं किसी का नाम नहीं ले रहा हूं। लेकिन इतना जरूर है कि आपकी राजनीति में विस्तार होगा उन्नति होगी। वह बोले आपके हारने पर भी आपकी जीत और जीतने के बाद भी आपने सिक्स मार दिया, अध्यक्ष अपना बना लिया उपाध्यक्ष अपना बना लिया।

विज्ञापन

डबरा में कार्यक्रम होगा तब बताकर आउंगा

पांडोसर सरकार ने उनसे कहा कांग्रेस भी आपकी थी भाजपा भी आपकी है और हराने वाले व्यक्ति का नाम नहीं बताया जा सकता है परंतु बताने में समर्थ हूं लेकिन जब तुम्हारा डबरा में कार्यक्रम होगा, तब मैं बताकर आउंगा”। इस दौरान इमरती देवी ने अपनी 3 साल की नातिन के न बोल पाने का भी उपाय पूछा। इमरती देवी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इमरती देवी का इससे पहले भी सार्वजनिक मंच पर कई बार अपनी हार का दर्द छलक चुका है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की बेहद खास समर्थक इमरती देवी फिलहाल मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष हैं। हाल ही मैं नगरीय निकाय चुनाव में डबरा से नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही इमरती देवी के खास लोगों को चुना गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ