चंबल के पूर्व डकैत ने थामा कांग्रेस का दामन, कभी पीएम मोदी के लिए करते थे प्रचार, अब किया बड़ा दावा

malkhan singh

malkhan singh join congress

MP Assembly Election: कभी चंबल के बीहड़ों में डकैत रहे पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मलखान सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उनके साथ कई दूसरे नेताओं ने भी कांग्रेस का दामन थामा है।

विज्ञापन

2014 में पीएम मोदी के लिए किया था प्रचार

खास बात यह है कि कभी मलखान सिंह बीजेपी के साथ थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में मलखान सिंह ने पीएम मोदी के लिए प्रचार किया था। तब मलखान सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी को जिताने की अपील की थी। लेकिन अब मलखान सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और उन्होंने कमलनाथ को सीएम बनाने का दावा किया है। मलखान सिंह का कहना है कि वह जहां-जहां कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे वहां-वहां कांग्रेस की जीत होगी और कमनलाथ प्रदेश के सीएम बनेंगे।

विज्ञापन

दरअसल, मलखान सिंह ने 2019 के चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर बीजेपी को छोड़ दिया था। उसके बाद वह समाजवादी पार्टी के नेता रहे शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से जुड़ गए थे। मलखान सिंह ने धौरहरा लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

अर्जुन सिंह के समक्ष किया था समर्पण

बता दें कि मलखान सिंह करीब चार दशकों तक चंबल में डकैत रहे। बाद में उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। मलखान सिंह का कहना था कि उन्होंने गांव के मंदिर की 100 बीघा जमीन के लिए बंदूक उठाई थी, जब वह जमीन मंदिर के नाम हो गई तो समर्पण कर दिया था।

विज्ञापन

बागी कहलाना करते थे पसंद

खास बात यह है कि मलखान सिंह खुद को डाकू कहलाना पसंद नहीं करते ते वह खुद को बागी कहलाना पसंद करते थे। कांग्रेस का दामन थामने के बाद मलखान सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब अन्याय और अत्याचार बढ़ गया है। इसलिए मैंने बीजेपी का त्याग कर दिया है। अब वह कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए प्रदेश में प्रचार करेंगे।

ये भी देखें: Bhopal में Congress का आदिवासियों पर फोकस…विश्व आदिवासी दिवस मनाएगी कांग्रेस 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ