धार: मध्यप्रदेश के धार जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर में पुलिस थाना सेक्टर 1 में स्थित एलोरा साइकिल सर्विस ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। वहीं तुरंत ही पुलिस ने मोर्चा संभाला।

फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचते ही इस भीषण आग पर काबू पा लिया गया। एहतियात के तौर पर महू-नीमच हाईवे के दोनों ओर की सड़कें बंद कर दी गई थीं। इससे कई किलोमीटर का जाम लग गया था। वहीं आसपास की दुकानों और रहवासियों को घर से बाहर निकाला गया।

हालांकि, आग लगने का कारण अभी अज्ञात हैं, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। चार दमकल की मदद से इस आग पर काबू पाया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ