भोपाल : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल पर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है, वहीं इसी बीच एक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ चुनाव आयोग को भी शिकायत पहुंच गई है। बताया जा रहा है है कि भाजपा खेमे की प्रदेश कार्यालय में मतगणना को लेकर एक बैठक का वीडियो वायरल हो गया था। इस वीडियो को आधार बनाकर कांग्रेस नेतृत्व चुनाव आयोग की शरण में पहुंच गया। इसी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार रात 11 बजे एक बैठक बुलाई है। साथ ही इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एग्जिट पोल को जान-बूझकर निराशाजनक बनाए जाने की बात कहते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ मैदान में आ जाने की अपील की है।
कांग्रेस ने की अतिरिक्त बल तैनात करने की मांग
चुनाव आयोग को दी गई शिकायत के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व का आरोप है कि भाजपा नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदेश कार्यालय में मतगणना को लेकर एक बैठक में उन्हें मतगणना के दौरान हंगामा करने की बात कहते देखा जा सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेसियों ने कहा है कि भाजपाई ऐसा अराजकता का माहौल हार के डर के मारे खड़ा करना चाहते हैं। ऐसे में मतगणना केंद्रों पर अतिरिक्त बल तैनात किया जाए।
इसी के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का भी एक बयान आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव हार चुकी है। कुछ एग्जिट पोल झूठा माहौल दिखाते हुए अधिकारियों पर दबाव बनाने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराश करने के लिए तैयार किए गए हैं। यह षड्यंत्र कामयाब होने वाला नहीं है। हम सब जीत के लिए तैयार हैं। हम सब एकजुट हैं। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के प्रमुख और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं, अपने-अपने काम में जुट जाएं और निष्पक्ष मतगणना कराएं। कहीं कोई भी समस्या लगती है तो सीधे मुझसे बात करें। 3 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है।
यह भी पढ़ें : बाबा रे बाबा! मध्य प्रदेश में किस पार्टी पर बरसी बाबाओं की कृपा? जानें क्या कहते हैं Exit Polls
रात 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे कांग्रेसी दिग्गज
उधर, एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस का नेतृत्व कितना अलर्ट है, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं की एक आपात बैठक बुला ली है। शुक्रवार रात 11 बजे इस बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, कमलेश्वर पटेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, पढ़ें, मतगणना की ए टू जेड जानकारी
भाजपा नेता का पलटवार-कमलनाथ इमरजेंसी से निकले नेता
दूसरी तरफ कांग्रेसी नेताओं के बयान भाजपा ने भी पलटवार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भाजपा नेता दीपक विजयवर्गीय ने लिखा है, ‘बीजेपी बहुमत से जीत रही है और कांग्रेस बौखला रही है। कांग्रेस को कभी मीडिया पर भरोसा नहीं रहा। कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मीडिया पर पाबंदियां और इमरजेंसी लगाई थी। कमलनाथ भी इस इमरजेंसी से निकले नेता हैं। लोकतंत्र की संस्था मीडिया पर भरोसा नहीं है तो यह कोई नई बात नहीं है। जवाहरलाल नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक सभी नेता अपने रवैया भी सब जानते हैं। लोकतांत्रिक संस्थाओं मीडिया पर विश्वास न होना उनके स्वभाव में हैं’।
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 hr agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
18 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
18 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
4 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines