हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Madhya Pradesh Exit Polls 2023 : ग्वालियर चंबल पर किसका रहेगा दबदबा? देखें रीजन वाइज नतीजे

Madhya Pradesh Exit Polls 2023 : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं। इसकी वजह से सभी राजनीतिक पार्टियों ने पांचों राज्यों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ईवीएम में सभी उम्मीदवारों की किस्मत कैद हो गई है। मध्य प्रदेश के किस रीजन में किस पार्टी का है दबदबा, आइये देखते हैं एग्जिट पोल के नतीजे।

विज्ञापन

Madhya Pradesh Exit Polls 2023 : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं। इसकी वजह से सभी राजनीतिक पार्टियों ने पांचों राज्यों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ईवीएम में सभी उम्मीदवारों की किस्मत कैद हो गई है। मध्य प्रदेश के किस रीजन में किस पार्टी का दबदबा रहेगा, आइये देखते हैं एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के नतीजे।

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार, भोपाल और मालवा रीजन में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस निमाड़, बघेलखंड, ग्वालियर चंबल और महाकौशल रीजन में आगे है।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

विज्ञापन

यहां देखें रीजन वाइज एग्जिट पोल

भोपाल रीजन – भोपाल रीजन में कुल 25 सीटें हैं। इस क्षेत्र पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का दबदबा रहा है। यह क्षेत्र बीजेपी का गढ़ माना जाता है।

विज्ञापन

भोपाल रीजन (25)

भाजपा – 12-16
कांग्रेस – 9-13
अन्य – 0-1

विज्ञापन

निमाड़ रीजन –  निमाड़ रीजन आदिवासी बाहुल्य इलाका है। यहां की 28 सीटों में में 17 सीटें एसटी रिजर्व हैं.

निमाड़ रीजन (28)

विज्ञापन

भाजपा – 10-14
कांग्रेस – 14-18
अन्य – 0-1

ग्वालियर चंबल रीजन – इस रीजन में कुछ 34 विधानसभा सीटें आती हैं। हर चुनाव में यह क्षेत्र सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। सिंधिया के बगावत के बाद भी कांग्रेस बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन

चंबल रीजन (34)

भाजपा – 4-8
कांग्रेस – 25-29
अन्य – 0-2

विज्ञापन

महाकौशल रीजन- महाकौशल रीजन में कुल 42 विधानसभा सीटें आती हैं। भाजपा हो या कांग्रेस… सभी दिग्गज नेताओं की नजर इस क्षेत्र पर है। भाजपा से लेकर कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत इस रीजन में लगा दी है। इस रीजन में भी कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिल सकती हैं।

महाकौशल चंबल रीजन (42) –

विज्ञापन

भाजपा – 14-18
कांग्रेस – 23-27
अन्य – 0-2

बघेलखंड रीजन – इस रीजन में आने वाले 13 जिलों में कुल 56 विधानसभा की सीटें हैं. इसी क्षेत्र से बाबा बागेश्वर भी आते हैं। यह क्षेत्र पारंपरिक तौर पर बीजेपी का गढ़ रहा है, लेकिन इस बार कांग्रेस बढ़त बनाती नजर आ रही है।

मालवा रीजन – मालवा रीजन बीजेपी गढ़ रहा है। पिछले चुनाव में सीटों का अंदर भाजपा और कांग्रेस के बीच काफी कम था। इस बार मालवा क्षेत्र में भाजपा आगे है।

मालवा रीजन – (45)

भाजपा – 25-29
कांग्रेस – 16-20
अन्य – 0-1

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola