कांग्रेस के विजय जुलूस में युवक को मारी गोली; मची अफरा-तफरी, जानें कहां का है वाकया

031223MP04

जबलपुर : चुनावी नतीजों में हार-जीत के बाद अब रंजिश के मामले भी आना शुरू हो गए हैं। रविवार रात मध्य प्रदेश के जबलपुर से खबर आई है कि कांग्रेस उम्मीदवार के विजय जुलूस में एक युवक को गोली मार दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बहरहाल, युवक गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती है, वहीं सूचना के बाद स्थानीय पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन

जिले की आठ में से सिर्फ एक सीट पर जीती है कांग्रेस

वारदात जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र का है। खास बात यह है कि जिले की आठ सीटों में से यह इकलौती सीट है, जिस पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत हुई है। बाकी सात पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने विजय हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी लखन घनघोरिया के समर्थक जुलूस निकाल रहे थे। जिस वक्त जुलूस हलके बहोराबाग और रजा चौक इलाके से गुजर रहा था, अचानक किसी ने गोलीबारी कर दी। गोली 31 वर्षीय वारिश मिश्रा नामक युवक की पसली में लगी तो वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में वारिश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक से नहीं मिली कोई जानकारी

उधर, सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने मौके का मुआयना करने के साथ आगे की छानबीन शुरू कर दी है। इस वारदात की पुष्टि करते हुए थाना हनुमानताल के एसआई कनक सिंह बघेल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक से अभी इस बारे में कोई जानकारी मिल पाई है। हालांकि प्राथमिक जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो गोली चलाने का आरोप गगन यादव नाम के एक युवक पर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ