Maa Kali statue Fire in Gwalior(कर्ण मिश्रा) : ग्वालियर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है, काली माता की मूर्ति के विसर्जन के दौरान आग लग गई। हालांकि, आचानक लगी आग को श्रद्धालु चमत्कार बता रहे हैं, उनका कहना है कि यह कोई हादसा नहीं है बल्कि काली मां ने इस तरह से अग्नि स्नान किया है।
भितरवार की घटना
बता दें कि यह घटना ग्वालियर जिले के भितरवार की है, जहां विसर्जन के दौरान काली मां की मूर्ति में अचानक आग लग गई। काली मां की मूर्ति, खटीक समाज द्वारा 9 दिन के लिए काली माता प्रांगण में बिठाई थी। दशहरा के बाद काली मां के भक्त मूर्ति को विसर्जित करने के लिए भितरवार पहुंचे थे, जहां पर विसर्जन करने से पहले ही दाह घाट पर मूर्ति में आग लग गई।
काबू से बाहर हुई आग
पहले तो लोगो ने तेजी से फैली आग को बुझाने के प्रयास किए, लेकिन जब कुछ ही देर में माता की प्रतिमा से उठने वाली लपटें काबू से बाहर हो गईं तो उन्होंने तुरंत काली मां की मूर्ति का विसर्जन कर दिया।
दुर्गा विसर्जन का महत्त्व
दुर्गा विसर्जन का हिंदुओं में बहुत महत्व है क्योंकि यह वह दिन है जब हम सभी देवी आदि शक्ति को अलविदा कहते हैं और देवी से प्रार्थना करते हैं कि वह अगले साल फिर से हमारे घरों में आएं और जीवन को खुशियों और समृद्धि से भर दें। यह त्यौहार मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, कोलकाता, ओडिशा, त्रिपुरा, बिहार और असम में मनाया जाता है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines