दूसरे की पत्नी को बेहोश कर ले गया बिस्तर पर, दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप

Bhopal Crime News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके लिए उसने धमकी दी कि अगर वह ऐसा नहीं करेगी तो अवैध संबंधों की बात उसके पति को बता देगा।

crime news

crime news

Bhopal Gangrape Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पति से अलग रह रही 27 साल की महिला के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई है। यहां महिला के पुराने प्रेमी ने पहले महिला को नशीला पदार्थ पिलाया फिर दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर ये बात वो किसी को बताएगी तो उसके पति को राज बता देंगे। मामले में महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते पति बच्चों को लेकर महिला से अलग हो गया। इसके बाद महिला अकेले ही अरेरा हिल्स में रहने लगी। इस दौरान वह एक होटल में हाउसकीपिंग और खाना बनाने का काम करने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात ऋषि कुशवाहा नामक शख्स से हो गई। शुरुआत में दोनों में प्यार हो गया और दोनों एक-दूसरे से शादी की बात करने लगे। लेकिन जब महिला को पता चला कि वह शादीशुदा है तो उसने ऋषि से बात करनी बंद कर दी।

विज्ञापन

धमकी देकर किया गंदा काम

इसके बाद एक दिन महिला होटल से रात्रि में घर लौट रही थी। इस दौरान उसका पूर्व प्रेमी आया और महिला को जबरदस्ती अपने घर ले जाने लगा। पहले तो महिला ने घर जाने से मना कर दिया लेकिन जब बाद में अवैध संबंधों की जानकारी पति को बताने की धमकी दी तो महिला राजी हो गई। इसके बाद युवक उसे घर ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद ऋषि और उसके दोस्त ने मिलकर महिला से गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ