MP Politics: मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ऐसे नेता हैं, जिन्होंने बीजेपी की तरफ से किसी राज्य के सबसे ज्यादा लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है। रमन सिंह 15 साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं, जबकि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के पद पर 16 साल पूरे कर चुके हैं। अब रमन सिंह ने सीएम शिवराज को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है।
5वीं बार सीएम बनने की भविष्यवाणी
दरअसल, NEWS24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ से खास बातचीत में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। रमन सिंह का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान 2023 का विधानसभा चुनाव जीतकर पांचवीं बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।’
और पढ़िए – कमलनाथ के गढ़ में आएंगे अमित शाह, एक तीर से दो निशाने लगाने की कोशिश
https://twitter.com/News24_MPCG/status/1638872921765732352?s=20
शिवराज मंझे हुए राजनेता
रमन सिंह ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि परिपक्व राजनेता हो गए हैं। उनके पास पूरा अनुभव हैं, मध्य प्रदेश का ग्रोथ कैसे किया जा सकता है, शिवराज के पास इसकी पूरी काबिलियत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए सबसे ज्यादा काम आदिवासी, ओबीसी, गरीब तबके के लिए किया है, जिससे उनकी जिंदगी बेहतर हुई है। बेटियों को शिक्षित करने में भी उन्होंने पूरा फोकस किया है। शिवराज सिंह चौहान का यह फोकस ‘बेटिया पढ़ेगी बेटिया बढ़ेगी’ इस पर उन्होंने बहुत काम किया है। जिसमें शत प्रतिशत सफल रहे हैं।
शिवराज को पांचवीं बार मौका मिलेगा
रमन सिंह ने कहा कि ‘शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। लेकिन वह पांचवीं बार भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, इसके लिए हमारी और छत्तीसगढ़ वासियों की तरफ से उन्हें पूरी शुभमकामनाएं हैं।’ रमन सिंह का यह बयान अहम माना जा रहा है।
और पढ़िए – MP Politics: सीएम शिवराज ने सिंधिया को लेकर कही बड़ी बात, जानिए क्यों चर्चा में है यह बयान
दोनों नेताओं के लिए 2023 सबसे अहम
दरअसल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार हैं। बीजेपी के लिए एक राज्य में सत्ता बचाने की तो दूसरे राज्य में सत्ता में वापसी की चुनौती है। छत्तीसगढ़ में जहां रमन सिंह बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा हैं तो मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास ही बीजेपी की कमान है। ऐसे में 2023 का साल इन दोनों नेताओं की राजनीति को लेकर अहम माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
51 mins agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 hr agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
2 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
2 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
4 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
8 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
22 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
22 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines