अजय अरविंद, शहडोल
Wife Murdered Brutally Beaten Till Death: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक शख्स ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर मार दिया। जन्म-जन्म का साथ निभाने का वादा करने वाला पति इतना हैवान बन गया कि उसे पत्नी पर रहम नहीं आया। वह उसके हाथ-पैर जोड़ती रही, जान बख्शने की गुहार लगाती रही, लेकिन पति उसे लाठी से पीटता रहा।
वह बेहोश हो गई तो मरा समझकर फरार हो गया। परिजन उसे उठाकर अस्पताल ले गए तो डॉक्टर भी उसकी हालत देखकर चौंक गए। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया और छापा मारकर उसे दबोच लिया।
यह भी पढ़ें:बेटा पैदा करो, नहीं तो मर जाओ और…बिहार में ससुर बना हैवान, चाकू से 12 बार बहू को गोदा, तड़प-तड़पकर मौत
उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ा
घटना मध्य प्रदेश के शहडोल में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव बोचरो की है। आरोपी का नाम संदीप कौल है और मृतका की शिनाख्त अर्चना कौल के रूप में हुई। दोनों के बीच किस बात पर विवाद हुआ, यह सामने नहीं आया है, लेकिन परिजनों का कहना है कि मामूली-सी बात थी, जिसे लेकर दोनों में तकरार चल रही थी।
इसी विवाद में संदीप ने अर्चना को पीट-पीट कर मार दिया। उसे बेहोशी की हालत में ब्यौहारी अस्पतला ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जैसे ही अर्चना की मौत के बारे में संदीप को पता चला तो वह फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर छापा मारकर उसे दबोच लिया, लेकिन उसने विवाद की वजह नहीं बताई।
भागकर की थी मृतका अर्चना ने शादी
ASP शहडोल अभिषेक दिवान के अनुसार, मृतका के परिजनों ने बताया कि अर्चना और संदीप के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिजन उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। इसलिए 6 महीने अर्चना अपने गांव घोरसा से भागकर संदीप के घर आ गई। यहां संदीप के परिजनों की मर्जी से दोनों ने शादी कर ली और पति-पत्नी बनकर रहने लगे, लेकिन एक विवाद ने बसा बसाया घर बर्बाद कर दिया।
यह भी पढ़ें:कॉलेज का तुगलकी फरमान, हिजाब पर छिड़ा विवाद; हाईकोर्ट पहुंची 9 छात्राएं, देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines