Dindori: प्रसूता वार्ड में युवक ने की पेट्रोल डाल आत्मदाह की कोशिश, पुलिस के आने से पहले युवक हुआ फरार

Dindori News

Dindori News

डिंडोरी से दीपक ताम्रकार की रिपोर्टः मध्यप्रदेश के डिंडोरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डिंडोरी के जिला अस्पताल में एक प्रसूता से मिलने आये परिजन ने वार्ड में भर्ती मरीजों के सामने स्वंय पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इससे वार्ड में हड़कंप मच गया। घटना गुरुवार रात 11 बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन

मरीजों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल

वार्ड की नर्स ने घटना जानकारी अस्पताल की चौकी पुलिस को दी। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आत्मदाह की कोशिश करने वाला युवक अस्पताल से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार युवक का नाम फरीद खान बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन इस घटना मरीजों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में अपने परिजनाें से मिलने आया युवक अपने साथ पेट्रोल अंदर कैसे ले गया?

विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही आई सामने

इतनी बड़ी घटना के बाद सूचना मिलने पर भी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल के बड़े बाबू को घटना का जायजा लेने भेज दिया। हैरत की बात तो यह है कि अस्पताल प्रबंधन ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को नही की है। अगर युवक के शरीर मे आग लग जाती तो अस्पताल में बड़ी घटना घट सकती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ