MP Politics: ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच सियासी अदावत तब भी खूब देखी जाती रही जब तक सिंधिया कांग्रेस में थे। लेकिन जब सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए तो दोनों नेताओं की सियासी अदावत अब खुलकर सामने आने लगी है। पिछले कुछ मौके पर सिंधिया और दिग्विजय सिंह ने एक दूसरे पर सीधा निशाना साधा है। जबकि अब दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के खिलाफ एक बड़ा ऐलान कर दिया है।
सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने तैयार दिग्विजय सिंह
चुनावी साल में मध्य प्रदेश के राजा यानि दिग्विजय सिंह और महाराजा यानि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच खुलकर सियासत शुरू हो गई है। क्योंकि दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। सिवनी में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी आदेश देगी तो वे गुना लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने तैयार हैं।
पार्टी के आदेश का पालन होगा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी जो कहेगी वो करूंगा, फिलहाल राज्यसभा सांसद हूं, इसलिए चुनाव लड़ने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन अगर पार्टी टिकट देगी तो चुनाव लड़ूंगा। दिग्विजय सिंह का यह बयान मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। क्योंकि अगर सिंधिया के खिलाफि दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ते हैं तो इस पर सबकी नजरें होगी।
हालांकि दिग्विजय सिंह से जब पूछा गया कि वह गुना से ही चुनाव लड़ेंगे तो इस पर उन्होंने कहा कि मेरी लोकसभा सीट राजगढ़ है, गुना नहीं, पिछली बार पार्टी ने मुझे भोपाल से चुनाव लड़ने का आदेश दिया था। तब मैं वहां से चुनाव लड़ा था। लेकिन मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं पार्टी जैसा आदेश करती हैं वैसा ही करता हूं।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines