दिग्विजय सिंह CM फेस पर दिया बड़ा बयान, कहा-कमलनाथ ही हमारा चेहरा होंगे

Kamal Nath, Digvijaya Singh

Kamal Nath, Digvijaya Singh

Digvijay Singh: चुनावी साल में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। दिग्विजय सिंह प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसको लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का समर्थन किया है।

विज्ञापन

कमलनाथ होंगे हमारा चेहरा: दिग्विजय सिंह

MP में कांग्रेस CM उम्मीदवार को लेकर जब दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘हम मध्य प्रदेश चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ेंगे, वे ही हमारा चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस के नेता एक जुट हो जाए, क्योंकि अगर हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता।’ दिग्विजय सिंह यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सीएम फेस को लेकर सवाल खड़े किए थे।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1627564384074752001?s=20

अरुण यादव-अजय सिंह ने दिए थे बयान

दरअसल, कुछ दिनों पहले पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, यह तो चुनाव के बाद तय किया जाएगा। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी अरुण यादव के सुर में सुर मिलाए थे। उन्होंने भी चुनाव के बाद ही सीएम फेस होने की बात कही थी। ऐसे में अब दिग्विजय सिंह का खुलकर कमलनाथ को समर्थन करना कांग्रेस के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

सीएम शिवराज पर साधा निशाना

वहीं सीएम शिवराज के गृह विधानसभा क्षेत्र बुधनी पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज हर जगह नाटक करते हैं वह एक पेड़ लगाते हैं और 100 पेड़ कटवाते हैं। वहीं सीहोर जिले के कुबरेश्वर में आयोजित रूद्राक्ष महोत्सव में हुई अव्यवस्था को लेकर भी दिग्विजय सिंह सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कुबेरेश्वर धाम में अव्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है।

बता दें कि इस साल के अंत तक प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में दिग्विजय सिंह भी प्रदेश की राजनीति में सक्रिए हो चुके हैं। वह लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह का चुनावी साल में प्रदेश की राजनीति में एक्टिव होना अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ