Ujjain Mahakaleshwar Temple: विश्वप्रसिद्ध भोपाल के उज्जैन बाबा महाकालेश्वर मंदिर गर्भ गृह में आम श्रद्धालु की एंट्री ना होने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया है। दिग्विजय सिंह ने मामले को लेकर बीजेपी पर जमकर तंज कसते हुए कहा कि- बीजेपी नेताओं के लिए गर्भ ग्रह हमेशा खुला रहता है, ये आम श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। मंदिर के मामले को लेकर पीसीसी चीफ और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ऐलान कर चुके हैं, कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद सभी दर्शन शुल्क समाप्त कर दर्शन निशुल्क कर दिये जाएंगे।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर हमला बोला, उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि पिछले चार माह से उज्जैन के महाकाल मंदिर में गर्भ गृह में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बिल्कुल बंद था। जबकि यह दर्शन सशुल्क 750 रुपए देने के बाद होते हैं। किंतु फिर भी बंद है। लेकिन मुख्यमंत्री भाजपा सरकार के मंत्री उनके रिश्तेदार और बड़े उद्योगपति भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं के लिए महाकालेश्वर मंदिर का गर्भ गृह हमेशा खुला रहता है, इस तरह से तो आम श्रद्धालुओं की श्रृद्धा, आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
इस दौरान कांग्रेस पीसीसी चीफ कमलनाथ जी एवं जयवर्धन ने घोषणा की, कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी दर्शन शुल्क बंद कर दिए जाएंगे। और दर्शन निशुल्क कराये जाएंगे। मंदिर में लगभग दो लाख लोग पूरे देश प्रदेश से रोजाना दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन गर्भ गृह में प्रवेश नहीं कर पाते। यह सब प्रतिबंध जानबूझकर के सावन माह के बहाने चार माह से लगाया गया था,जो अभी तक चल रहा है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
19 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines