---विज्ञापन---

‘मध्यप्रदेश में सरकारें बेची और खरीदी जाती हैं…’, भोपाल में बोले अरविंद केजरीवाल, कहा- PM का पढ़ा-लिखा होना जरूरी

Bhopal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे।यहां भेल दशहरा मैदान की सभा में कहा कि मध्य प्रदेश में सरकारें खरीदी और बेची जाती हैं। हर चुनाव के बाद, एक पार्टी ‘विधायक बिकाऊ’ कहकर सड़क पर ठेला लगाता है। दूसरी पार्टी खरीदने के लिए […]

---खबर नीचे जारी है---

Bhopal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे।

यहां भेल दशहरा मैदान की सभा में कहा कि मध्य प्रदेश में सरकारें खरीदी और बेची जाती हैं। हर चुनाव के बाद, एक पार्टी ‘विधायक बिकाऊ’ कहकर सड़क पर ठेला लगाता है। दूसरी पार्टी खरीदने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने सिस्टम और लोकतंत्र को ही बाजार बना दिया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता मायूस है। वे चाहे जिसे भी वोट दें ‘मामा’ की सरकार आएगी।

बिजली-पानी, इलाज और शिक्षा मुफ्त देंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश का पीएम पढ़ा लिखा होना चाहिए। वरना कोई भी उन्हें बेवकूफ बना देगा। दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार ने बिजली-पानी, इलाज और शिक्षा मुफ्त कर दी है। एमपी में भी हमें मौका दीजिए, यहां सब मुफ्त कर देंगे।

---खबर नीचे जारी है---


Bhopal, Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, AAP Party, AAP Party MP Election 2023 Campaign, Madhya Pradesh, MP News

देश का पीएम पढ़ा लिखा होना चाहिए

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश का पीएम पढ़ा लिखा होना चाहिए। वरना कोई भी उन्हें बेवकूफ बना देगा। दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार ने बिजली-पानी, इलाज और शिक्षा मुफ्त कर दी है। एमपी में भी हमें मौका दीजिए, यहां सब मुफ्त कर देंगे।

---खबर नीचे जारी है---

एमपी में इस साल के अंत में होने हैं चुनाव

दरअसल, मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक चुनाव होना है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने मंगलवार को एमपी में चुनावी प्रचार अभियान का आगाज किया। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों और मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

गुजरात के चुनाव से उत्साहित है पार्टी

2018 में राजस्थान, मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। लेकिन जोड़-तोड़ कर भाजपा ने यहां सरकार बना ली थी। गुजरात में 182 में से 180 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली आप पार्टी को केवल पांच में जीत मिली। करीब 120 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। हालांकि, पार्टी ने लगभग 13 प्रतिशत मत प्राप्त करके राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त किया।

---खबर नीचे जारी है---

सिंगरौली में जीता था महापौर का पद

इस बार आप मध्य प्रदेश के अलावा दूसरे बीजेपी शासित राज्य कर्नाटक में भी चुनाव लड़ रही है। मध्य प्रदेश में आप पार्टी के लगभग 5 लाख सदस्य हैं। पिछले साल जुलाई-अगस्त में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में अपने प्रदर्शन से उत्साहित है, पार्टी ने दावा किया कि उसने 6.3 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था।

इसने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 1,500 उम्मीदवार खड़े किए थे और सिंगरौली में महापौर का पद जीतने में कामयाब रहे।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

शिवराज सिंह ने किया पलटवार

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अभी कुछ भी कहेंगे, लेकिन प्रदेश भाजपा के साथ है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: ऊर्जा मंत्री अतिशी का बड़ा ऐलान, दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा सभी को मुफ्त बिजली देना रहेगा जारी

First published on: Mar 14, 2023 06:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola