दीपक जोशी कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल, 'कमल' को छोड़ अब कमलनाथ के साथ

Deepak Joshi joins Congress

Deepak Joshi joins Congress

Deepak Joshi joins Congress: मध्य प्रदेश में बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने लंबे कयासों के बाद आखिरकार कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी मौजूद रहे। दीपक जोशी अपने पिता कैलाश जोशी की तस्वीर लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे।

देवास की किसी भी सीट नहीं लड़ूंगा चुनाव

कांग्रेस में शामिल होने के बाद दीपक जोशी ने कमलनाथ का आभार जताते हुए कहा कि ‘बीजेपी ने जनसंघ की विचारधारा को विलोपित कर दिया है। जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है, सीएम शिवराज भले ही मुझे अपना भाई मानते हो लेकिन वह मैरे भाई नहीं है। अगर पार्टी कहेगी तो मैं बुधनी से भी उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। दीपक जोशी ने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी ज्वाइन नहीं की है। वह देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों में से की भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

पिता की तस्वीर लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यालय

दीपक जोशी सबसे पहले देवास से भोपाल के लिए रवाना हुए, जिसके बाद भोपाल में पहले बी-74 बंगले पर पहुंचे और यहां से पूर्व सीएम और अपने पिता कैलाश जोशी की तस्वीर लेकर सीधे भोपाल के खेड़ापति मंदिर पहुंचे, मंदिर में दर्शन करने के बाद दीपक जोशी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

वहीं दीपक जोशी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के बाद कमलनाथ ने कहा कि हमारी 3 दिन पहले बात हुई कांग्रेस मे आने को लेकर, आज वह हमारे साथ आए हैं। 10 साल तक कैलाश जोशी मेरे साथ संसद में रहे, मैं हमेशा सोचता था राजनीति मे इतने सीधे लोग कैसे हो सकते है।

मैंने दीपक जोशी के लिए नहीं राजनीतिक संत के लिए जमीन आवंटित किया, आज हमें सोचना चाहिए राजनीति आज कहाँ पहुंच गई है। राजनीतिक संत के विरासत का मैं सम्मान करूंगा। आज का दिन राजनीति के लिये ऐतिहासिक दिन कांग्रेस के लिए नहीं सच्चाई का साथ देने वालों का कांग्रेस में स्वागत हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ