दर्दनाक: मां ने 2 बच्चियों समेत लगाया मौत को गले, फांसी के फंदे पर झूलते मिले तीनों के शव
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले से बेहद दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने दो बच्चियों के साथ फांसी लगा ली। इस घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की जटाशंकर कॉलोनी का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की जटाशंकर कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपनी मासूम दो बेटियों के साथ फांसी के फंदे में झूल गई। इलाके में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। मायके वालों का आरोप है कि दमाद उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था, जिससे उसने यह कदम उठाया है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल,पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों का बयान ले रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: