---विज्ञापन---

पैरोल पर बाहर आए जनपद अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल ने ली बैठक, देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड मामले में हैं आरोपी

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले की हटा जनपद पंचायत के अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल बुधवार को पैरोल पर उप जेल हटा से निकलकर जनपद पंचायत कार्यालय हटा पहुंचे। यहां उन्होंने जनपद सदस्य और अधिकारियों के साथ स्थाई समितिकी बैठक ली। इसमें उपाध्यक्ष को छोड़कर सभी 16 जनपद क्षेत्रों से सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान […]

---विज्ञापन---

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले की हटा जनपद पंचायत के अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल बुधवार को पैरोल पर उप जेल हटा से निकलकर जनपद पंचायत कार्यालय हटा पहुंचे। यहां उन्होंने जनपद सदस्य और अधिकारियों के साथ स्थाई समितिकी बैठक ली।

इसमें उपाध्यक्ष को छोड़कर सभी 16 जनपद क्षेत्रों से सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी जनपद कार्यालय में नजर आई।

---विज्ञापन---

हत्याकांड मामले में हैं आरोपी

आपको बता दें कि जनपद पंचायत हटा के अध्यक्ष देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी हैं। इसी को लेकर वह उपजेल हटा में विचाराधीन कैदी के रूप में निरुद्ध हैं जो बुधवार को 11 से 2 बजे तक 3 घंटे की अवधि के लिए पेरोल पर बाहर आकर जनपद पंचायत की बैठक में शामिल हुए।

गौरतलब है कि पंचायत आम चुनाव में जनपद पंचायत गैसाबाद से जेल में रहते इंद्रपाल पटेल ने जनपद सदस्य का चुनाव जीता था। बाद में जनपद पंचायत हटा के अध्यक्ष भी बने थे।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 09, 2022 05:31 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola