News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद पिता देवी सिंह का बयान सामने आया है। सोनम के पिता का दावा है कि उनकी बेटी बेगुनाह है और पुलिस कहानी बनाकर सोनम को फंसा रही है। उनकी बेटी कभी ऐसा कुछ नहीं कर सकती। साथ ही उनका यह भी कहना है कि मेघालय पुलिस गुंडों के साथ मिली हुई है।
उनका कहना है कि उनकी बेटी बेगुनाह है और उसे पुलिस और गुंडे मिलकर फंसा रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए पिता ने बताया कि सोनम ऐसा कर ही नहीं सकती है। इसके साथ ही उन्होंने मेघालय पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस लोगों को कहानी बनाकर सुना रही है और गुंडों के साथ मिली हुई है। उनका दावा है कि इस केस की सच्चाई कुछ और है।
उन्होंने आगे कहा कि इस केस में अगर CBI जांच होगी तो पूरी सच्चाई सामने आएगी। इसके बाद मेघालय का पूरा थाना सस्पेंड होगा। सोनम के पिता ने कहा कि मैं जब तक जिंदा हूं, तब तक इस केस को बंद नहीं दूंगा और आरोपियों को जेल भेजकर रहूंगा। जब तक आरोपी अफसर अंदर नहीं होंगे, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा।
‘मेरी बेटी बेगुनाह है, कहानी बना फंसा रही.., पुलिस की थ्योरी पर सोनम के पिता ने उठाए सवाल#Sonamfatherstatement #MadhyaPradeshNews pic.twitter.com/MvkwfCcQa8
— shivani jha (@shivanijha19630) June 9, 2025
---विज्ञापन---
उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर 100 प्रतिशत भरोसा है। मुझे पता है कि मेरी बेटी क्या-क्या कर सकती है। मैं जानता हूं, वो इस तरह की हरकत कभी नहीं करेगी। इसके साथ ही पिता का ये भी कहना है कि शिलांग पुलिस ने जो कहानी बनाई है, वह सिर्फ घटनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश की जा रही है। पुलिस के पास जो सबूत हैं, वह एकतरफा है।
इसके बाद मां संगीता का भी बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि धन्यवाद जो उनकी बेटी मिल गई है। वह इस समय दुखी हैं, क्योंकि उनकी बेटी तकलीफ में है। अभी उन्हें राजा के कातिल का भी पता लगाना है। मां ने आगे कहा कि क्या सच है और क्या झूठ, ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। बताया जा रहा है कि फिलहाल इंदौर पुलिस के साथ-साथ शिलांग पुलिस भी गाजीपुर पहुंच रही है। इसके बाद इस केस की पूरी तरह से जांच शुरू होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।