---विज्ञापन---

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी हुई मजबूत, कांग्रेस के दिग्गज नेता ने थामा दामन

Congress leader Ajay Yadav Joins BJP : मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस नेता के आने से पार्टी को लोकसभा चुनाव में फायदा मिल सकता है।

---विज्ञापन---

Congress leader Ajay Yadav Joins BJP : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव का बिगुज बजने वाला है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मजबूत हुई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता ने रविवार को पार्टी का दामन थामा है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजनीतिक दलों में दलबदल का दौर जारी है। कांग्रेस के पूर्व मीडिया उपाध्यक्ष अजय यादव ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली। भाजपा के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट न मिलने से अजय यादव नाराज थे और उन्होंने खरगापुर विधानसभा से निर्दलीय ही चुनाव लड़ा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : पश्चिम बंगाल में TMC-Congress की कलह का कौन है जिम्मेदार? 

अजय यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

---विज्ञापन---

भाजपा में शामिल होने के बाद अजय यादव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग की आंखों में धूल झोंकने का काम किया। कांग्रेस के साथ नहीं, बल्कि देश का भविष्य जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने मुझे निष्कासित नहीं किया था, बल्कि मैंने खुद इस्तीफा दिया था।

अजय यादव ने कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

---विज्ञापन---

लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में भाजपा खुद को लगातार मजबूत कर रही है। इस बीच अजय यादव कांग्रेस से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। यह कांग्रेस के लिए नुकसान साबित हो सकता है।

First published on: Feb 04, 2024 01:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola