Nitin Arora
Read More
---विज्ञापन---
BJP bodybuilding event: मध्य प्रदेश में एक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें महिला बॉडीबिल्डर्स ने भगवान हनुमान की तस्वीर के सामने पोज दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के आयोजन स्थल पर ‘गंगा जल’ छिड़का और कार्यक्रम स्थल के ‘शुद्धिकरण’ के रूप में ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ किया। आरोप लगाया कि यह भगवान हनुमान का अपमान है। बता दें कि यह कार्यक्रम रतलाम में हुआ।
13वीं मिस्टर जूनियर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता 4 और 5 मार्च को आयोजित हुई थी। आयोजन के आमंत्रण पत्र के अनुसार आयोजन समिति में शहर के बीजेपी मेयर प्रह्लाद पटेल शामिल हैं, जबकि संरक्षक विधायक चैतन्य कश्यप हैं। इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला बॉडीबिल्डर भगवान हनुमान के कट-आउट के सामने पोज देती नजर आ रही हैं।
हिंदू धर्म और बाल ब्रह्मचारी भगवान बजरंग बली का ऐसा अपमान इतिहास में कभी नहीं हुआ जैसा बीजेपी कर रही है। हनुमान जी की प्रतिमा के सामने नग्नता।
ये तो उन राक्षसों की तरह हो गए हैं जो भगवान से वर पाकर भगवान का ही द्रोह करते हैं।
भाजपा हिंदू धर्म की दुश्मन है। pic.twitter.com/Gaj68RBvF6
— Piyush Babele||पीयूष बबेले (@BabelePiyush) March 6, 2023
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से माफी मांगने की मांग करते हुए दावा किया कि यह कार्यक्रम उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था। बबेले ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, ‘क्या आप माफी मांगेंगे या आप इस सब के पीछे हैं।’
राज्य भाजपा के प्रवक्ता हितेश बाजपेई ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते नहीं देखना चाहती। अपने वीडियो बयान में बाजपेई ने कहा, ‘कांग्रेसी महिलाओं को कुश्ती, जिमनास्टिक या तैराकी में भाग लेते हुए नहीं देख सकते क्योंकि यह देखकर उनके अंदर का शैतान जाग जाता है। वे खेल के मैदान में महिलाओं को गंदी नजरों से देखते हैं। क्या उन्हें शर्म नहीं आती?’ बबेले ने कहा कि उनकी पार्टी अश्लीलता का समर्थन करने के लिए टेलीविजन बहस में बाजपेई का बहिष्कार करेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।