शब्बीर अहमद
Congress Attack Back on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के मौके पर जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर हलमा करते हुए कहा कि एक परिवार ने देश को आजादी नहीं दिलाई थी। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस पर और काफी कुछ बोला, जिसका अब कांग्रेस की तरफ से जवाब आया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने इस विषय पर पीएम मोदी को जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई झूठ के लिए रत्न अवॉर्ड होता तो वो पक्का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही मिलता।
झूठ का रत्न अवॉर्ड
कांग्रेस प्रवक्ता साधना भारती ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। अगर कोई झूठ के लिए रत्न अवॉर्ड होता तो वो पक्का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही मिलता। पीएम मोदी तो आते हैं और कई जुमले छोड़कर चले जाते हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि जिस रानी दुर्गावती को वो नमन कर रहे है, वो उनकी आदिवासी की बेटियों पर मौन क्यों थे?
यह भी पढ़े: ‘मिशन-2023’ फतेह के लिए क्यों जरूरी है मध्यप्रदेश में आदिवासियों का वोट बैंक? समझिए पूरा गणित
बच्ची के साथ दुष्कर्म पीएम मोदी चुप क्यों?
साधना भारती ने 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीधी सिवनी के साथ जो कुछ हुआ उस पर पीएम मोदी कुछ नहीं कहते है। मोदी जी जवाब दे मध्य प्रदेश में महिलाओं से अत्याचार, कुपोषण, नाबालिक के साथ अत्याचार क्यों हो रहा है।
भाषणों में उज्ज्वला योजना के आंकड़े
कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि जब चुनाव आता है उज्ज्वला योजना के आंकड़े भाषण के गिनाए जाते हैं, जबकि इस योजना से सिर्फ 15 प्रतिशत महिला लाभान्वित हुए है। 85 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जिन्होंने एक बार रिफिल कराया वह दूसरी बार पैसे खर्च नहीं कर पाए।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
9 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
11 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
13 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
14 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
16 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines