उज्जैन: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा महाकाल का अभिषेक कर रुद्राक्ष और मखाने की माला पहनाकर वस्त्र अर्पित किए। सीएम योगी की यह यात्रा पूरी तरह से धार्मिक थी। उन्होंने इस दौरान न ही किसी नेता से मुलाकात की और न ही मीडिया से कोई बात की।
गर्भगृह में करीब 30 मिनट तक रहे सीएम योगी
बाबा महाकाल का दर्शन करने के बाद सीएम योगी नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल माने जाने वाले राजा भर्तृहरि की गुफा पर पहुंचे। वहां गुरुजनों को नमन किया। योगी आदित्यनाथ महाकाल मंदिर के गर्भगृह में करीब 30 मिनट से अधिक रहे, जहां उन्होंने पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान का अभिषेक पूजन किया और उन्हें यज्ञोपवित चढ़ाई। गर्भगृह में दर्शन के पश्चात योगी आदित्यनाथ नंदी हॉल में पहुंचकर नंदी जी का पूजन अर्चन करने के बाद उनके कानों में मनोकामना भी कहीं।
यह भी पढ़ें-‘3 Idiots’ ने लोगों को ठगने के लिए बनाई कंपनी; फूट गया भांडा, अब 1 करोड़ की कारें हुई बरामद
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद योगी आदित्यनाथ महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी से मिले। वहां सीएम योगी का महंत विनीत गिरी ने पूर्ण आत्मीयता के साथ स्वागत किया। महंत विनीत गिरि ने बाबा महाकाल का स्मृति चिन्ह मुख्यमंत्री को भेंट किया।
पीतल का त्रिशूल भेंट कर किया सम्मान
योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर दो दिनों से प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा था कि योगी को महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल भर्तृहरि गुफा पर आसानी से दर्शन करवाया जा सके। भर्तृहरि गुफा के महंत रामनाथ महाराज ने नाथ संप्रदाय के प्रमुख और अखिल भारतीय बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ को 51 किलो पीतल का त्रिशूल भेंट कर उनका सम्मान भी किया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने साधु-संतों से मुलाकात की और फिर इंदौर के लिए रवाना हो गए।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 hr agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
3 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
4 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines