नए संसद भवन के ताबूत से तुलना पर भड़के CM शिवराज, आंखों पर बंधी पट्टी सच्चाई नहीं देखने दे रही

cm shivraj targeted rjd

cm shivraj targeted rjd

विज्ञापन

New Parliament House: देश की नई संसद का आज उद्घाटन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद भवन का उद्घाटन किया। लेकिन विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार किया है। लेकिन आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के ट्विटर से किए गए ट्वीट के बाद सियासी बवाल शुरू हो गया। क्योंकि आरजेडी ने अपने ट्वीट में नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की है, जिस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान जमकर निशाना साधा है।

आंखों पर बंधी पट्टी सच्चाई नहीं देखने दे रही

सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘देशवासी जहां लोकतंत्र के इस नवीन भव्य मंदिर में नये भारत का उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य देख रहे हैं, वहीं कुछ लोगों की आंखों में बंधी पट्टी उन्हें वह सच्चाई नहीं देखने दे रही है। ऐसे लोगों से बस यही कहना है। ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।’ बता दें कि इस ट्वीट के बाद बीजेपी कई नेताओं ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन

वीडी शर्मा ने भी साधा निशाना

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी आरजेडी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘बड़े दुख की बात है कि मोदी जी का विरोध करते – करते विपक्षी दल देशविरोधी भी हो गये हैं। राजद का ये ट्वीट यह दर्शाता है कि लोकतंत्र और संसद के प्रति इनकी क्या भावनाएं हैं। इस शर्मनाक कृत्य के लिए देश की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।’

बता दें कि आज जब इस मुद्दे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से बात की गई तो उनका कहना है कि उन्होंने अब तक इसे देखा नहीं है। देखा जाएगा। लेकिन इस मुद्दे पर बीजेपी के नेता लगातार आरजेडी पर निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ