कांग्रेस के ट्वीट पर CM शिवराज के बेटे का पलटवार, लिखा-नकुलनाथ जब अमेरिका में थे, तब सिख नरसंहार हो रहा था

kartikeya target nakul nath

MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस और सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के बीच ट्विटर वॉर बढ़ता जा रहा है। पहले कांग्रेस के ट्वीट पर कार्तिकेय ने अपना जवाब दिया। जिसके बाद कांग्रेस ने फिर से ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपना जवाब लिखा था। लेकिन अब कार्तिकेय चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा है।

कमलनाथ और नकुलनाथ पर साधा निशाना

कार्तिकेय चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘युवराज शब्द आप लोगों के लिए नया नहीं है। आपकी पार्टी में कई युवराज हैं, शहजादे हैं। आपको तो कई बार युवराज युवराज बोलना पड़ता होगा, इसलिए आदतन यहां भी लिख दिया। खैर ये छोड़िये भाजपा की वजह से आपकी पार्टी महिलाओं का सम्मान करना सीखने की कोशिश करने लगी, हालांकि वो आपसे होगा नहीं आपके DNA में नहीं है। वैसे सुना है बड़े भाई नकुलनाथ जी जब अमेरिका में थे तो देश में सिख नरसंहार हो रहा था??’

कार्तिकेय ने आखिर में लिखा कि मेरा समय बर्बाद करने के बजाय चुनाव लड़ने का प्रयास कीजिए। वैसे लगता नहीं, फिर भी उम्मीद करता हूं कि आप राजनीति के लिए मुद्दे खोजेंगे, परिवार नहीं।’ इस ट्वीट के बाद यह मुद्दा गर्मा गया है।

यहां से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, पूरा विवाद सीएम शिवराज की एक पोस्ट को लेकर हुआ। सीएम शिवराज ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान सिलबट्टे पर कुछ पीसती हुई नजर आ रही थी। सीएम शिवराज भी पास में बैठे थे। साधना सिंह चौहान के पास कुछ महिलाएं चूल्हे पर रोटियां सेक रही थी। सीएम की इसी पोस्ट पर कांग्रेस ने तंज कसा था।

कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘आदरणीय मामी जी ! अब आपकी जल्द ही चूल्हा फूंकने की तकलीफ ख़त्म होने वाली है क्योंकि कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री बनते ही आपको भी 500 में गैस सिलेंडर मिलेगा।’ कांग्रेस के इसी ट्वीट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने जवाब दिया था।

https://twitter.com/ks_chauhan23/status/1660190462081372161?s=20

कार्तिकेय ने साधा था निशाना

कार्तिकेय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मेरी मां 32 साल से पिताजी के पीछे उनकी ताकत बनकर खड़ी रही, सुख और दु:ख में उनका संबल बनीं, लेकिन कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता, प्रेम, को नहीं समझती, वो हर बात में राजनीति देखती है। आखिर करें भी क्यों ना, चरित्र शब्द की समझ कांग्रेस के नेताओं को कम है।

‘जनता की सेवा पिताजी के लिए पहला कर्तव्य है। परिवार के लिए उन्हें समय कम ही मिलता है, और ऐसे कुछ पल वो कभी-कभी साझा करते हैं, लेकिन कितनी गिरी है कांग्रेसी सोच कि राजनैतिक फायदे के लिए उसे भी निशाना बना रही है। बजरंग बली मेरे माता-पिता के इन खूबसूरत पलों को बुरी नज़र से बचायें।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ