MP Politics: सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने एमपी कांग्रेस के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए निशाना साधा है। कार्तिकेय ने ट्वीट के जरिए लिखा कि ‘मेरी मां, पिता की ताकत हैं। उनका संबल हैं। लेकिन कांग्रेस रिश्तों को नहीं समझती है, इसलिए इस तरह के काम करती है।’
कार्तिकेय ने लिखी ट्वीट में यह बात
कार्तिकेय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मेरी मां 32 साल से पिताजी के पीछे उनकी ताकत बनकर खड़ी रही, सुख और दु:ख में उनका संबल बनीं, लेकिन कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता, प्रेम, को नहीं समझती, वो हर बात में राजनीति देखती है। आखिर करें भी क्यों ना, चरित्र शब्द की समझ कांग्रेस के नेताओं को कम है।’
https://twitter.com/ks_chauhan23/status/1660190462081372161?s=20
कार्तिकेय ने लिखा कि ‘जनता की सेवा पिताजी के लिए पहला कर्तव्य है। परिवार के लिए उन्हें समय कम ही मिलता है, और ऐसे कुछ पल वो कभी-कभी साझा करते हैं, लेकिन कितनी गिरी है कांग्रेसी सोच कि राजनैतिक फायदे के लिए उसे भी निशाना बना रही है। बजरंग बली मेरे माता-पिता के इन खूबसूरत पलों को बुरी नज़र से बचायें।’
यह है पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान की शादी की सालगिरह से जुड़ा हुआ है। सीएम शिवराज ने 5 मई को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनकी पत्नी साधना सिंह सिलबट्टा पर कुछ पीसती हुई नजर आ रही थी। इस वीडियो में पास में बैठी कुछ महिलाएं चूल्हे पर रोटियां सेक रही थी। इसी वीडियो पर कांग्रेस ने अपनी अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल से ट्वीट करते हुए तंज कसा था।
कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा था कि ‘आदरणीय मामी जी ! अब आपकी जल्द ही चूल्हा फूंकने की तकलीफ ख़त्म होने वाली है क्योंकि कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री बनते ही आपको भी 500 में गैस सिलेंडर मिलेगा।’ कांग्रेस के इसी ट्वीट पर अब सीएम शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने जवाब दिया है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
14 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines