---विज्ञापन---

MP में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आज बड़ा सम्मेलन, CM शिवराज दे सकते हैं कई सौगातें

MP News: आज भोपाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस आयोजन में सीएम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दे सकते हैं। वेतन बढ़ाने का होगा ऐलान बताया जा रहा है कि भोपाल के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम […]

MP News: आज भोपाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस आयोजन में सीएम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दे सकते हैं।

वेतन बढ़ाने का होगा ऐलान

बताया जा रहा है कि भोपाल के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जिसमें वेतन बढ़ाने का भी ऐलान हो सकता है। क्योंकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं लंबे समय से मानदेय बढ़ाने का मांग कर रही हैं। इसके लिए महिला बाल विकास विभाग की ओर से वित्त विभाग प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आज बड़ी सौगाते मिल मिल सकती हैं।

---विज्ञापन---

1500 रुपए बढ़ेगा वेतन

बताया जा रहा है कि शिवराज सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 1500 रुपए तक बढ़ाएगी। जबकि सहायिका के मानदेय में भी 750 रुपए की बढ़ोतरी होगी। इस फैसले के बाद मानदेय के भुगतान पर सरकार को 240 करोड रुपए का सालाना भार आएगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन

दरअसल, मानदेय में वृद्धि को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले कुछ समय से मांग कर रही थी। इसके लिए अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन भी किया गया था। जबकि कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी हड़ताल भी की थी। जिसके बाद अब शिवराज सरकार मानदेय में वृद्धि करने जा रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2023 09:39 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola