CM शिवराज ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1-1 हजार रुपए, 21 साल की शादीशुदा महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj singh chouhan
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj singh chouhan
MP News: विपिन श्रीवास्तव। शिवराज सरकार की महत्वकांक्षी ‘लाड़ली बहना योजना’ की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। सीएम शिवराज ने सिंगल क्लिक से 1-1 हजार रुपए ट्रांसफर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने लाड़ली बहना योजना के पैसे भी बढ़ाने का ऐलान किया है।
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 साल की शादीशुदा महिलाओं को भी योजना का लाभ देने का ऐलान किया है। पहले 23 साल की महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन अब 21 साल की शादीशुदा महिलाओं को भी योजना लाभ मिलेगा।
सीएम शिवराज ने कहा कि लाडली बहना योजना में हितग्राही महिलाओं की 23 साल की उम्र को हटाकर इसका लाभ 21 साल से मिलने का एलान कर दिया। अभी तक 23 साल की शादीशुदा महिलाओं को इसका लाभ मिलता लेकिन कन्यादान योजना में कई बेटियो की शादी 21 साल की उम्र में हो गई तो अब 21 साल की बेटी को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा।
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘अभी तो ये अंगड़ाई है मेरी बहनों समय के साथ लाड़ली बहना योजना की राशि 2 हजार से लेकर 3 हजार रुपये तक ले जाऊंगा। मध्य प्रदेश में नारी सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरूआत हो गई है। सीएम शिवराज ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: