CM शिवराज का दिग्विजय-कमलनाथ पर निशाना, दोनों ने मिलकर मध्य प्रदेश को तबाह कर दिया

cm shivraj singh chouhan targeted kamalnath and digvijay

cm shivraj singh chouhan targeted kamalnath and digvijay

MP Politics: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा है। सीएम शिवराज ने कहा कि दोनों ने मिलकर मध्य प्रदेश को तबाह कर दिया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी तेज होती जा रही है।

विज्ञापन

दिग्विजय सिंह ने कोरोना से की तुलना

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘दिग्विजय सिंह ने अपनी तुलना कोरोना वायरस से बिल्कुल ठीक की है। कोविड वायरस के रूप में जितना नुकसान पहुंचाया था, उससे कई गुना ज्यादा नुकसान दिग्विजय ने मध्य प्रदेश को पहुंचाया है, कमलनाथ ने भी पहुंचाया है, मुझे तो आश्चर्य लगता है कि तुलना के लिए उन्हें और कोई वायरस नहीं मिला।’

विज्ञापन

कमलनाथ ने एमपी की जनता को छोड़ दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वह कोरोना वायरस जिसके कारण हाहाकार मच गया था लोगों की जिंदगी अस्त व्यस्त हो गई थी, अर्थव्यवस्था भी अस्तव्यस्त हो गई थी। वह तो मोदी जी थे जिन्होंने एक नहीं दो-दो वैक्सीन उनके के नेतृत्व में बनी। कमलनाथ जी ने तो कोविड-19 के दौरान, मध्य प्रदेश की जनता को छोड़ दिया था कि जो करना है करो। लेकिन कोविड आज पूरी तरह कंट्रोल में है।’

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने तो मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया। ना सड़के थी ना बिजली थी ना पानी था ग्रोथ रेट नेगेटिव होती थी, चारों और बेरोजगारी पहली थी भ्रष्टाचार का आलम था। सवा साल के राज में कमलनाथ जी ने भी मध्य प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया। वह तो बीजेपी के सरकार ने आज फिर से विकास के नए इतिहास रचे हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ