CM Shivraj Kamal Nath: चुनावी साल में मध्य प्रदेश में नेताओं को बीच तकरार बढ़ती जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टियां पूरी तरह से चुनावी मोड में हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। आज सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा।
‘कमलनाथ जी की अब उम्र हावी होने लगी है’
कमलनाथ के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि ‘ मुझे तरस आता है कमलनाथ जी की अब उम्र हावी होने लगी है, वो कहते हैं मुझे विधायकों की जरूरत नहीं है। विधायक क्या होता है लोकतंत्र में चुने हुए जन प्रतिनिधियों की हैसियत भी संविधान में बतायी गई है। कांग्रेस ये भी जानती है कि मुख्यमंत्री विधायक ही चुनते हैं। आप पहले भी कहते थे मुझे जरूरत नहीं है तो लोग निकल कर आ गए। अब वो तो अभी से कह रहे हैं जाओ जहां जाना है मुझे जरूरत नहीं है। अपने आपको कहते हैं भावी CM अवश्यंभावी CM और कहते हैं विधायकों की जरूरत नहीं है। कांग्रेस का भगवान ही मालिक है।’
तुम मामा नहीं हो सकते
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘कमलनाथ पता नहीं क्या क्या बोलते रहते हैं, लेकिन मामा तुम हो नहीं सकते हो क्योंकि मामा के दिल में बहन और बेटियों के लिए इज्जत होती है, किसान तुम हो नहीं सकते क्योंकि तुमने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जूठ बोला था, जबकि चाय वाला तो कोई गरीब हो सकता है। सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा होकर कॉर्पोरेट राजनीति करने वाले मौका मिलते ही पूरे प्रदेश को लूटने वाले कैसे चाय वाले हो सकते है।’
अभी भी झूठ पत्र बनाने में जुटे हैं
इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि ‘कांग्रेस की रीत सदा चली आयी वचन जाए पर दम्भ ना जाये, अभी झूठ पत्र बनाने की बैठक कांग्रेस लगातार कर रही है। कमलनाथ जी आते जाते हैं तो कम है लेकिन कमरे में बैठकर खूब करते हैं, फिर झूठ का पुलिंदा तैयार हो रहा है पिछले वचन पूरे नहीं किए है और अब कमलनाथ और कांग्रेस दूसरे नई वचनों झूठ बोलने आ रहे हैं। जनता कांग्रेस के झूठ जानती है, इसलिए ना तो कमलनाथ पर भरोसा है ना कांग्रेस पर उन्होंने वचन पत्र में कहा था की पिछड़ा वर्ग के छात्रों को शिक्षा के लिए आय सीमा के बाद 10 लाख रुपया तक बढ़ायी जाएगी कह तो दिया लेकिन पूरा नहीं किया।’
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
4 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
7 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
8 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
9 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines