सलकनपुर देवीलोक के भूमि-पूजन की तैयारियां शुरू, सीएम शिवराज ने की समीक्षा
Author: Arpit Pandey
2023-05-27 18:34:48
MP News: सलकनपुर देवीलोक के निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए कई अहम निर्देश दिए हैं। सीएम शिवराज ने कहा है कि सीहोर जिले के सलकनपुर में देवीलोक के भूमि-पूजन कार्यक्रम में आस-पास के जिलों के श्रद्धालुओं का आना परम सौभाग्य की बात है।
अद्भुत होगा देवीलोक
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘सलकनपुर में अद्भुत देवीलोक का निर्माण होगा। आगामी 29 से 31 मई तक विजयासन माता धाम सलकनपुर में देवीलोक महोत्सव होने जा रहा है। देवीलोक के भूमि-पूजन का मुख्य कार्यक्रम 31 मई को होगा। इसके पहले 29 और 30 मई को विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियां होंगी।
भव्य होगा आयोजन
आयोजन को लेकर सीएम शिवराज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ‘महोत्सव का कार्यक्रम बेहतर, व्यवस्थित और भव्य हो। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, भोजन, वाहन और पंडाल आदि की व्यवस्थाएँ बेहतर हों। आस-पास के जिलों से आने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन और पार्किंग की व्यवस्था कर ली जाये। देवीलोक महोत्सव का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाये।
मुख्यमंत्री ने सीएम हाउस निवास कार्यालय समत्व भवन में देवीलोक महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह सभी प्रशानिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines