सीधी में मानवता शर्मसार: युवक पर पेशाब करने वाले आरोपी पर लगेगा NSA, सीएम शिवराज ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Edited By Arpit Pandey

Sidhi news
Edited By Arpit Pandey

Sidhi news
MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक युवक के ऊपर पेशाब करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक पर पेशाब करते हुए दिख रहा शख्स नशे में बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार आरोपी प्रवेश शुक्ला विक्षिप्त बताया जा रहा है। कुछ दिनों पूर्व वह आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। सोशल मीडिया पर आरोपी को स्थानीय विधायक का करीबी बताया जा रहा था। जबकि विधायक ने इस बात को पुरी तरह से खारिज किया है।
मामले की जानकारी के बाद सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है। मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए।’
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1676216922243997697?s=20
सीधी जिले के वायरल वीडियो पर सीएम शिवराज ने संज्ञान लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपराधी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाए, कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी, सीएम ने अपराधी पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने निर्देश दिए । सीधी पुलिस ने एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आईपीसी धारा 294,504 से अपराध कायम कर कार्रवाई की है ।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: