CM Shivraj: राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम ने सरकार की योजनाएं गिनवाते हुए कई बड़ी घोषणाएं की हैं।
25 हजार शिक्षकों की भर्ती का किया ऐलान
सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में जल्द ही 25 हजार शिक्षकों के पद भरें जाएंगे। बताया जा रहा है कि सरकार जल्द ही इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके अलावा सीएम ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 5जी सेवा शुरू होगी। इसके अलावा प्रदेश के हर विकासखंड में 30 बिस्तरों का नया अस्पताल बनाने का ऐलान भी किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में भव्य महाकाल लोक बनाया गया है। उसी तरह से प्रदेश के ओरछा में रामराज लोक, दतिया में पीतांबरा लोक, चित्रकूट में वनवासी रामलोक, महेश्वर में अहिल्या लोक और राजधानी भोपाल में महाराणा प्रताप लोक बनाया जाएगा। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की भी जानकारी दी। सीएम ने कहा कि लाड़ली बहना योजना अंतरआत्मा की आवाज पर बनाई है, चुनाव इसकी वजह नहीं है।
इसके अलावा सीएम ने कहा कि आज हम ये फैसला कर रहे हैं। जो परिवार इनकम टैक्स नहीं देते या जिनको चिकित्सा की सुविधा का लाभ अन्य किसी योजना के अंतर्गत नहीं मिलता है, उन सबको आयुष्मान भारत योजना में सम्मिलित कर लिया जाएगा।
पुलिसकर्मियों के लिए की यह घोषणा
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘हमारे पुलिस के साथी प्रदेश में कानून और व्यवस्था को बनाये रखने के लिए दिन-रात कार्य करते हैं। हमने तय किया कि पुलिस के आरक्षक से उपनिरीक्षक स्तर के कर्मचारियों को शासकीय कार्य के लिए की गयी यात्रा हेतु प्रतिमाह 15 लीटर पेट्रोल की कीमत की प्रतिपूर्ति की जायेगी। साथ ही हमने पौष्टिक आहार भत्ते को 650 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए और किट क्लोथिंग भत्ते को बढ़ाकर 5000 रुपए करने का काम किया है।
ये भी देखें: CM Shivraj ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कहा- ‘तिरंगा हमारा गौरव और अभिमान’
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
19 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines