CM शिवराज ने मंदसौर को दी करोड़ों की सौगात, कहा-MP की 44 लाख 90 हजार लड़कियां लखपति बनी

CM Shivraj Singh Chouhan

CM Shivraj Singh Chouhan

विज्ञापन

CM Shivraj: मंदसौर जिले में जन सेवा अभियान के दूसरे चरण को लेकर आयोजित हुए समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करोड़ों के विकासकार्यों की सौगात दी। इस दौरान सीएम ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की जमकर तारीफ की। सीएम ने मध्यप्रदेश में बहनों का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण हो रहा है।

44 लाख 90 हजार लड़कियां लखपति बनी

एक समय था जब यहां परिवार में कन्या को बोझ माना जाता था, आज वह वरदान हो गई है। लाड़ली लक्ष्मी योजना ने प्रदेश की 44 लाख 90 हजार कन्याओं को लखपति बनाया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गरीब कन्याओं का विवाह सरकार करवाती है। स्थानीय निकायों के निर्वाचन में बहनों को मिले 50 प्रतिशत आरक्षण से वे राजनीतिक रूप से सशक्त हुई है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनायेगी। बहनों को स्टांप शुल्क में छूट के प्रावधान से आज 45 प्रतिशत जमीन बहनों के नाम हो रही है।

विज्ञापन

2,374 करोड़ के विकासकार्यों की दी सौगात

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदसौर जिले में विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने जिले के जवानपुरा में 2,374 करोड़ रूपये की लागत वाली ‘कयामपुर-सीतामऊ’ दाबयुक्त वृहद सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का विधिवत भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने टोडरमल जी के जन्म-दिन पर ऐच्छिक अवकाश, नाहरगढ़ को नगर पंचायत बनाने और कयामपुर को तहसील बनाये जाने की घोषणा की।

जनता गुमराह न हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल कुछ लोग नकली योजनाएं बना कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जनता ऐसे ठगों से दूर रहे तथा उनके झांसे में न आए। पिछली सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों को डिफॉल्टर बना दिया। हमारी सरकार उनके ब्याज की राशि भर रही है, जिससे उन्हें सरकार की जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण योजना का लाभ मिल सके। किसानों का ब्याज माफ करने के लिए 14 मई से फॉर्म भरे जाएंगे। इस योजना के लिए सरकार ने बजट में 2400 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है।

रूपसिंह महाराज की मूर्ति का अनावरण किया

इस दौरान सीएम शिवराज ने मेलखेड़ा में बंजारा समाज के आराध्य देव रूपसिंह महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। अष्टधातु से निर्मित यह मूर्ति जयपुर में तैयार की गई है, जो 8 फीट की है। मूर्ति अनावरण के बाद मुख्यमंत्री ने मेलखेड़ा के स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित बंजारा समाज और आमजन को संबोधित भी किया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने मेलखेड़ा में भगवान चारभुजा नाथ एवं श्री रूपसिंह जी महाराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ