CM शिवराज की चुनावी साल में एक और बड़ा ऐलान, यह उत्सव अब होगा राजकीय पर्व

CM Shivraj Singh Chouhan Announcement Bhagauria festival

CM Shivraj Singh Chouhan Announcement Bhagauria festival

CM Shivraj: मु्ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में मध्य प्रदेश को 53वें जिले की सौगात दी है, जबकि अब सीएम शिवराज ने चुनावी साल में एक और बड़ा ऐलान किया है। आदिवासी समाज का पारंपरिक भगौरिया उत्सव अब मध्य प्रदेश का राजकीय पर्व होगा। जिसे मध्य प्रदेश के त्यौहारों में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

अलीराजपुर में किया ऐलान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अलीराजपुर जिले में आयोजित भगौरिया उत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां सीएम ने जनजातीय आदिवासी परंपरा के अभिन्न अंग भगोरिया को राजकीय पर्व घोषित करने को लेकर ऐलान किया, सीएम ने कहा कि भगौरिया उत्सव मध्य प्रदेश की पहचान है और हमारे पर्वों का इंतजाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सीएम ने कहा कि भगोरिया हमारा जो जनजातीय आदिवासी परंपरा का अभिन्न अंग और आज से यह पर्व मध्य प्रदेश का राजकीय पर्व होगा।

विज्ञापन

भगौरिया उत्सव में सीएम ने किया नृत्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जनजातीय परंपरा का अभिन्न उत्सव भगोरिया अब से राजकीय पर्व और सांस्कृतिक धरोहर माना जाएगा। हमारे जनजातीय पर्व और लोक कलाएँ बनीं रहें, उनका उत्सव और आनंद बना रहे इसके लिए सरकार भी इन पर्वों के आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस घोषणा को चुनावी साल में बड़ा ऐलान माना जा रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि भगौरिया उत्सव आदिवासी समाज का बड़ा उत्सव माना जाता है। भगौरिया उत्सव मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल में मनाया जाता है। विशेष तौर पर अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन जिले में यह आयोजन मनाया जाता है। जिसमें आदिवासी समाज के पारंपरिक रंग देखने को मिलते हैं। हर साल यह आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाता है। जिसमें आदिवासी समाज के लोग जुटते हैं। मध्य प्रदेश में यह आयोजन अब राजकीय पर्व होगा।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ