CM शिवराज का 'लाड़ली बहना योजना' को लेकर एक और बड़ा ऐलान, अभी और बढ़ेंगे पैसे
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj singh chouhan
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj singh chouhan
Ladli Bahna Yojana: जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महत्वकांक्षी ‘लाड़ली बहना योजना’ को लेकर एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। जो चुनावी साल में मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। सीएम शिवराज ने योजना की राशि बढ़ाने का ऐलान किया है।
सीएम शिवराज ने योजना की पहली किस्त जारी करने से पहले कहा कि इस योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 3000 रुपए की जाएगी। अभी 1 हजार रुपए से शुरुआत होगी। फिर 1500 रुपए होंगे। इसके बाद फिर 1750, फिर 2000, फिर 2500, फिर 3000 दिए जाएंगे। यह राशि चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएगी।
अभी तो ये अंगड़ाई है मेरी बहनों……
समय के साथ लाड़ली बहना योजना की राशि 2 हजार से लेकर 3 हजार रुपये तक ले जाऊंगा pic.twitter.com/jrHN3jCEIZ
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 10, 2023
दरअसल, सीएम शिवराज आज जबलपुर से योजना की पहली किस्त जारी कर रहे हैं। जहां सभी महिलाओं के खाते में 1-1 हजार रुपए डाले जाएंगे। इस योजना का लाभ प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को मिलने वाला है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: