CM Shivraj Target Congress, शहडोल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मियां काफी तेज है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहडोल पहुंचे। यहां सीएम शिवराज ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री इसलिए नहीं बना हूं कि केवल सत्ता का आनंद लूं, मैं मुख्यमंत्री जनता की बेहतर सेवा करने के लिए बना हूं।
लाडली योजना का लाभ
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मैं सत्ता के सिंहासन पर बैठकर आनंद उठाने वाला सीएम नहीं हूं, मैं जनता की सेवा करने वाला सीएम हूं। उन्होंने लाडली योजना पर कांग्रेस के तंज का जवाब देते हुए कहा कि हम लोगों को पैसे दे रहे तो कांग्रेसियों को क्या दिक्कत हो रही है। क्योंकि ये लोग खुद तो किसी को कुछ देते नहीं है। प्रदेश में हर बहन को लाडली योजना का लाभ मिल रहा है। उनके खाते में 1250 रुपए भेजे जा रहे हैं। जल्द ही हम इस राशि को 1250 से बढ़ाकर धीरे-धीरे 3000 करेंगे। तब जाकर हमारी बहनों की जिंदगी से तकलीफ दूर होगी।
यह भी पढ़ें: मार के लटका दिया हमारा बेटा…आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने गया, सुबह सड़क किनारे पेड़ से टंगी मिली लाश
मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है: सीएम
कंकाली मैया की पूजा करने को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि मैं हमेशा कंकाली मैया की पूजा करने आता हूं। मुझे कंकाली मैया ने यही कहा कि तेरे लिए तो तेरी जनता ही भगवान है जनता की सेवा मेरे लिए मां की पूजा जैसे है। उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा कहता हूं मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है, इसमें रहने वाली जनता मेरी भगवान है और इस भगवान का पुजारी शिवराज सिंह चौहान हूं।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
13 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
14 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
17 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
18 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
19 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines