CM शिवराज ने इन मंत्रियों को सौंपी PM मोदी की आगवानी की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री भी लगातार रहेंगे साथ
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj responsibility welcoming pm modi
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj responsibility welcoming pm modi
MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। खास बात यह है कि पीएम मोदी तीन जिलों का दौरा करेंगे। ऐसे में सीएम शिवराज के साथ-साथ बीजेपी का संगठन भी पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियों में जुटा है। सीएम शिवराज ने पीएम मोदी की आगवानी के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग भी तय कर दिए हैं।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह और रामखिलावन पटेल को पीएम के स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी है। भोपाल एयरपोर्ट पर मंत्री भूपेंद्र सिंह प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे, वहीं जबलपुर हवाई अड्डे पर मंत्री गोपाल भार्गव प्रधानमंत्री की आगवानी करेंगे। जबकि शहडोल में मंत्री रामखेलावन पटेल को मिनिस्टर इन वेटिंग बनाया गया है। जहां वह प्रधानमंत्री की आगवानी के लिए तैनात रहेंगे।
हालांकि प्रोटोकाल के हिसाब से पीएम मोदी के स्वागत के लिए तीन मंत्रियों को तैनात किया गया है। लेकिन सीएम शिवराज और राज्यपाल मंगूभाई पटेल प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तीनों जगह पर मौजूद रहेंगे। वहीं दोनों जिलों में सीएम शिवराज और बीजेपी का संगठन तैयारियों में जुटा हुआ है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अब एक्टिव हो गए हैं। जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अपनी टीम के साथ तैयारियों में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के इस दौरे के साथ ही बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत भी हो जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: