CM शिवराज ने किसानों को दी बड़ी सौगात, फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिया

cm shivraj

cm shivraj

विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में केले की अच्छी फसल होती है। लेकिन इस बार खराब मौसम की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। जिस पर शिवराज सरकार ने मुआवजे की घोषणा थी। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को मुआवजा ट्रांसफर कर दिया। बता दें कि फरवरी और मार्च में भारी बारिश के दौरान फसलें बर्बाद हुई थी।

मुआवजे की राशि बढ़ाई

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘यह किसानों की सरकार है। पहले जनहानि पर 50 रुपए हजार मिलते थे, हमने इसे बढ़ाकर 4 लाख रुपये किया, पशु हानि पर मिलने वाले राशि 37,500 और मकान की क्षति पर प्राप्त होने वाली राशि 12 हजार को बढ़ाकर 1.20 लाख तक किया है।’

विज्ञापन

सरकार किसानों के साथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दिनों रात मेहनत करने के बाद प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद हो जाए, तो ऐसे में किसान के दर्द का अंदाजा कोई और नहीं लगा सकता है। संकट की इस घड़ी में मैं अपने किसान भाइयों-बहनों के साथ हूं। मेरे किसान भाइयों, अब केले की फसल की 50 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर 2 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि आपको दी जा रही है। हमने केला फसल की हानि पर अधिकतम दी जाने वाली राशि की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 6 लाख किया है।’

किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाई

शिवराज सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने का भी फैसला किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसान भाइयों के खाते में 6 हजार रुपए भेजते हैं। अब मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में हम भी किसानों को 6 रुपए हजार भेजेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ