CM शिवराज का बड़ा ऐलान, SC-ST वर्ग को उद्यमिता में प्रोत्साहित करने हर जिले में लगेंगे शिविर
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj singh chauhan
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj singh chauhan
MP News: राजधानी भोपाल में डॉ.अंबेडकर बिजनेस फेयर की शुरुआत हुई है। जिसकी शुभारंभ सीएम शिवराज ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एससी-एसटी वर्ग के युवा स्वयं का रोजगार और उद्योग लगा सकें, इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से हरसंभव मदद दी जाएगी।
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘इन वर्गों के युवाओं को इस क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में लाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में जनजागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर एमएसएमई विभाग और डिक्की मिलकर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक सशक्तिकरण के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण के प्रबल पक्षधर थे। वे चाहते थे कि युवा स्वयं का व्यवसाय और उद्योग लगाएं। उनकी इच्छा के अनुरूप मध्यप्रदेश में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के लिए नीतियां तैयार की गई हैं।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘इंदौर में एक क्लस्टर डिक्की को दिया जाएगा। बाकी क्लस्टर में 20 प्रतिशत जगह एससी, एसटी उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्टार्टअप नीति में महिलाओं को जिस तरह 18 लाख रूपए की अनुदान सहायता दी जाती है, उसी तरह की एससी, एसटी उद्यमियों को भी दी जाएगी। सीएम ने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र में 589 करोड़ रूपए का निवेश अनुदान दिया गया है। प्रदेश में 9 हजार 800 लघु उद्यम स्थापित किए गए हैं। एससी, एसटी वर्ग के लिए विकास शुल्क में 50 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।’
इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की चर्चा करते हुए कहा कि यह योजना सामाजिक क्रांति की ऐतिहासिक पहल है। जिसका लाभ प्रदेश की बहनों को मिल रहा है। इस दौरान सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा भी मौजूद रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: