MP: बेंगलुरू दौरे पर जाएंगे CM मोहन यादव, इंटरेक्टिव सेशन में उद्योगपतियों से करेंगे खास मुलाकात

CM Mohan Yadav Will Visit Bengaluru: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही 2 दिन के बेंगलुरू दौरे पर जाएंगे। यहां वह इंटरेक्टिव सेशन में उद्योगपतियों से खास मुलाकात करेंगे।

CM Mohan Yadav Will Visit Bengaluru

CM Mohan Yadav Will Visit Bengaluru: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों प्रदेश में औद्योगिक विकास को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम मोहन यादव जल्द ही 2 दिन के बेंगलुरू दौरे पर जाएंगे, जहां वह 8 अगस्त को इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन करेंगे। इसमें वह प्रदेश में उपलब्ध खनिज संपदाओं की तरफ उद्योगपतियों का ध्यान आकर्षित करेंगे और उन्हें राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे। मालूम हो कि मिनरल ऑप्शन के लिए मध्य प्रदेश को नेशनल पर पहला पुरस्कार भी मिल चुका है।

खनिज संपदाओं से भरा मध्य प्रदेश

बता दें कि जल्दी ही मध्य प्रदेश में लेटराइट, एल्युमिनियम, गोल्ड, लाइमस्टोन, मैंगनीज, बॉक्साइट, मेटल, डायमंड के 33 ब्लॉक की नीलामी होने वाली है। ठीक इसी तरह से 17 कोल ब्लॉक और खास खनिजों के 20 ब्लॉक भी ऑक्शन के लिए प्रोसेस में हैं। इस लिहाज से मध्य प्रदेश में खनिज संपदा में निवेश की काफी ज्यादा संभावना है। पिछले साल ही एक साथ 51 ब्लॉक की नीलामी हुई थी, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड नीलामी है। कोयला, लाइमस्टोन, डायमंड और पायरोफ्लाइट वो प्रमुख खनिज संसाधन हैं जो मध्य प्रदेश में पाए जाते हैं।

कोयला का भरपूर भंडार

कोयला उत्पादक के मामले में मध्य प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। राज्य के छिंदवाड़ा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, बैतूल, शहडोल और नरसिंहपुर में कोयले का भरपूर भंडार है। सभी जानते हैं कि कोयले का इस्तेमाल थर्मल पावर प्लांट्स और कोल गैसीफिकेशन प्लांट्स में किया जाता है। इसलिए इन उद्योगों से भी राज्य में निवेश की भरपूर संभावनाएं हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ