MP में निवेश को बढ़ाने CM मोहन यादव पहुंचे लंदन, प्रवासी भारतीयों और फ्रेंडस ऑफ एमपी से मिलेंगे

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav In UK And Germany: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव 6 दिन की विदेश यात्रा पर यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी गए हैं।

MP CM Mohan Yadav In UK And Germany

MP CM Mohan Yadav In UK And Germany

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav In UK And Germany: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव 6 दिन की विदेश यात्रा पर यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी गए हैं। वे यहां प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे। लंदन पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों और हाई कमिश्नर विक्रम दोराईस्वामी ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए रीजनल इन्वेस्टर्स समिट और अन्य राज्यों में रोड शो के बाद अब मुख्यमंत्री मोहन यादव इंग्लैंड और जर्मनी में निवेशकों से संवाद करेंगे। इसके लिए वे रविवार को लंदन पहुंचे।

विज्ञापन

यूनाइटेड किंगडम में भारत के हाई कमिश्नर विक्रम दोराईस्वामी और प्रवासी भारतीयों ने सीएम मोहन यादव का गर्मजोशी के साथ स्वगात किया। मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी की 6 दिवसीय यात्रा पर हैं।

आज वे सांसद बैरोनेस वर्मा के साथ ब्रिटिश संसद का भ्रमण करेंगे। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी के साथ प्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि संसद भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री पार्लियामेंट्री स्क्वायर, वेस्टमिंस्टर में प्रतिष्ठित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पहुंच कर उन्हें आदरांजलि समर्पित करेंगे।

विज्ञापन

एमपी सरकार द्वारा दिया जाएगा भोज

इसके बाद वे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सेंट जेम्स कोर्ट में आयोजित भोज की मेजबानी करेंगे। इसमें ब्रिटिश सांसद बैरोनेस वर्मा, अशोक वर्मा, लार्ड कुलवीर सिंह, बाब ब्लैकमैन और वीरेंद्र शर्मा के साथ ही ब्रिटिश प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री स्टेबल स्ट्रीट स्थित किंग्स क्रास साइट का दौरा करेंगे।

विज्ञापन

औद्योगिक निवेश के संबंध में करेंगे चर्चा

यहां प्रदेश के प्रशासनिक और व्यापार प्रतिनिधियों और फिक्की के डॉ. परम शाह और किंग्स क्रास प्रबंधन के सीइओ टाम गुडाल के साथ बैठक कर मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश के संबंध में चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम को बेडफोर्ड-वे स्थित यायल नेशनल होटल में प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स आफ एमपी के साथ मध्य प्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ