---विज्ञापन---

CM मोहन यादव ने पत्नी सीमा यादव के साथ मनाया करवा चौथ, बोले- दुनिया में सबसे अनोखी हैं भारतीय नारी

CM Mohan Yadav Celebrated Karva Chauth: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीती रात अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Celebrated Karva Chauth: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीती रात अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। इस मौके उन्होंने अपनी पत्नी के साथ करवा चौथ की पूजा-अर्चना की और पूरे विधि विधान के साथ पत्नी का व्रत खुलवाया। सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में अपने निजी निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सीमा यादव चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा करती और पति मोहन यादव को छन्नी से देखने के बाद उनका आशीर्वाद लेती दिख रही है।

---विज्ञापन---

‘दुनिया में सबसे अनोखी हैं भारतीय नारी’

वहीं सीएम मोहन यादव ने पत्नी सीमा यादव को मिठाई खिलाकर पानी पिलाया और उनका व्रत खुलवाया। इसके पहले दोनों पति-पत्नी ने विधि-विधान से घर पर करवा माता पूजा की। करवा माता की कथा का वाचन हुआ। करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक बधाई दी। साथ ही कहा कि भारतीय नारी परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखती है। भारतीय नारी का परिवार के लिए त्याग और जीवन साथी के लिए समर्पण पूरी दुनिया में सबसे अनोखा है।

यह भी पढ़ें: 5वें रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारी में जुटे CM मोहन यादव, बोले औद्योगिक विकास केंद्र बनेगा रीवा

---विज्ञापन---

शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात

सीएम मोहन यादव के अलावा केन्द्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने देश की संस्कृति अद्भुत है और हमारे यहां नारी देवी का ही रूप है। अपने पति के दीर्घायु के लिए हमारे देश में यह व्रत किया जाता है। मेरी भी पत्नी ने सुबह से अन्न, जल ग्रहण किए बिना मेरे लिए व्रत किया है। हालांकि यह देख मन में तकलीफ भी होती है कि सुबह से लेकर अब तक उन्होंने एक बूंद पानी तक नहीं पिया है, जब मैंने पानी पिलाया चंद्रमा को अर्घ देने के बाद तब एक घूट पानी पिया।

First published on: Oct 21, 2024 07:09 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola