CM Mohan Yadav Cabinet: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट के साथ मिलकर कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही राज्य विकास के लिए कई अहम फैसले भी लिए। इसी बैठक में मोहन यादव की कैबिनेट ने औद्योगिक क्षेत्र मोहासा- बाबई जिला नर्मदापुरम के क्षेत्रफल को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस क्षेत्रफल विस्तार विद्युत एवं रिन्यूएबल एनर्जी के उपकरणों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।
884 एकड़ में फैला इंडस्ट्रियल एरिया
कैबिने के फैसले के अनुसार विद्युत एवं रिन्यूएबल एनर्जी के उपकरणों के विनिर्माण क्षेत्र के लिए आरक्षित की गई 441.96 एकड़ जमीन में अब इंडस्ट्रियल एरिया मोहासा बाबई की 442.04 एकड़ जमीन को भी शामिल किया गया है। इसी के साथ अब इस इंडस्ट्रियल पार्क का कुल एरिया 884 एकड़ में फैल किया गया है। ठीक इसी तरह इंडस्ट्रियल पार्क के लिए मंजूर की गई सुविधाओं और अलॉटमेंट प्रोसेस को संशोधित कर क्षेत्र के अनुसार लगने वाली यूनिट्स को भी उपलब्ध कराने का अनुमोदन किया गया।
यह भी पढ़ें: संबल योजना: CM मोहन यादव ने मजदूरों के खातों में ट्रांसफर किए 225 करोड़ रुपये, श्रमिकों को मिलेगा लाभ
सड़क निर्माण कार्यों के लिए 2312 करोड़ की मंजूरी
इस बैठक में कैबिनेट ने इंदौर-उज्जैन में 2312 करोड़ रुपये से अधिक राशि के सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी है, जिसे आने वाले सिंहस्थ-2028 से पहले पूरा किया जाएगा। इसमें उज्जैन सिंहस्थ बायपास लंबाई 19.815 किलोमीटर, 4-लेन मय पेव्हड शोल्डर अपग्रेशन और निर्माण काम शामिल है, इसके लिए कैबिनेट ने 701.86 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसी तरह 48.05 किलोमीटर लंबी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड मार्ग 4-लेन मय पेव्हड शोल्डर के निर्माण काम के लिए 1370. 85 करोड़ रुपये और उज्जैन में 32.60 किलोमीटर लंबी इंगोरिया-देपालपुर 2-लेन मय पेव्हड शोल्डर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके कैबिनेट ने 239.38 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है। ये सभी सड़कें मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के जरिए विकसित की जाएगी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines