---विज्ञापन---

EXPO 2024: मध्य प्रदेश को बनाएंगे IT और साइंस का नया हब; CM मोहन यादव का बड़ा दावा

CM Mohan Yadav Big Claim: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश आईटी और साइंस का नया हब बनेगा।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Big Claim: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वह प्रदेश को हर एक सेक्टर में आगे बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। इसी उद्देश्य के साथ जबलपुर में 4 दिवसीय महाकौशल विज्ञान मेला और आरोग्य एक्सपो-2024 समारोह का आयोजन किया गया, जिसका बीते दिन समापन हो गया। इस समारोह के समापन में सीएम मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश आईटी और साइंस का नया हब बनेगा।

---विज्ञापन---

IT और साइंस का नया हब बनेगा मध्य प्रदेश

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आने वाले समय में साइंस टेक्नोलॉजी, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी और इस सेक्टर से जुड़ी सभी सर्विसस का नया हब बनकर मध्य प्रदेश उभरेगा। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में फार्मिंग से लेकर फायनेंस तक, एजुकेशन से लेकर कम्यूनिकेशन तक, मैन्यूफैक्चरिंग से लेकर मेडिसिन तक के सेक्टर में साइंस का इस्तेमाल किया जा रहा है। मध्य प्रदेश इस समय देश की टेक्नोलॉजी में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा जन-कल्याण पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए राज्य के ज्यादातर विभागों में डिजिटलाइज्ड सिस्टम चल रहा है। इस साथ ही अनेक इनोवेशन भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें: जानलेवा प्रेम प्रसंग! सो रही मां और बेटी पर युवक ने बरसाई गोलियां; एक शक में ले ली जान

---विज्ञापन---

बढ़ रहा है IT और ITES सेक्टर में निवेश

सीएम मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में आईटी और ITES सेक्टर में निवेश भी बढ़ रहा है। राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश साइंस काउन्सिल के विद्यार्थियों को स्टार्टअप और इनोवेशन के लिए प्लेटफॉर्म प्रदान कर सकती है। इसके अलावा राज्य में सेटैलाइट इमेजरी और भौगोलिक सूचना प्रणाली के इस्तेमाल से भी जन-कल्याण के कई काम किए जा रहे है। किसानों के खसरे, नामांकन, बटांकन आदि के काम और डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन साइबर तहसील के जरिए से हो रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश कम्प्यूटर एमरजेंसी रिस्पांस टीम (MP-CERT) का गठन किया गया है।

First published on: Nov 19, 2024 07:51 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola