'नर्मदापुरम के विकास का केंद्र बनेगा औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई', CM मोहन यादव का बड़ा दावा

CM Mohan Yadav Big Claim on Industrial Area Mohasa-Babai: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई पूरे नर्मदापुरम के विकास का मुख्य केंद्र बनेगा।

CM Mohan Yadav Big Claim on Industrial Area Mohasa-Babai

CM Mohan Yadav Big Claim on Industrial Area Mohasa-Babai: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को राज्य के औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई में आयोजित विद्युत एवं नवकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में यूनिटर्स के भूमि-पूजन समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने सबसे पहले यूनिटर्स का भूमि-पूजन किया। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने समारोह को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई पूरे नर्मदापुरम के विकास का मुख्य केंद्र बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि सतपुड़ा का यह क्षेत्र आज नया इतिहास रचने जा रहा है।

विज्ञापन

20 औद्योगिक यूनिट्स की स्थापना

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए की गई कोशिश के तहत ही आज नर्मदापुरम रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को अपार सफलता मिली है। इस रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से मोहासा-बाबई सोलर एनर्जी पार्क की जमीन को 227 एकड़ से बढ़कर 884 एकड़ कर दिया गया है। इसके अलावा रीजनल कॉन्क्लेव में 20 औद्योगिक यूनिट्स की स्थापना के लिए भी भूमि आवंटन-पत्र भी बांटे गए हैं।

विज्ञापन

बदलेगा नर्मदापुरम क्षेत्र का इकोनॉमिक सिनेरियो

सीएम मोहन यादव ने बताया कि मोहासा-बाबई इंडस्ट्रिरियल एरिया में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों की तरफ से 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इन इकाइयों की स्थापना से सोहागपुर, पिपरिया, इटारसी, पचमढ़ी और सिवनीमालवा के स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। जिससे इन क्षेत्रों से रोजगार के लिए होने वाला पलायन रुकेगा। सीएम मोहन ने कहा कि कॉन्क्लेव के जरिए किये जा रहे निवेश के साथ महज 2 से 3 सालों में पूरे नर्मदापुरम क्षेत्र का इकोनॉमिक सिनेरियो बदलेगा। नर्मदापुरम की जनता बहुत कर्मशील है, ये लोग क्षेत्र के औद्योगिक विकास में सहायक बनेंगे। नर्मदापुरम में वन संपदा, भू-संपदा, बेहतर रोड और रेल कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं जैसी सारी सविधाएं है। इनके साथ क्षेत्र औद्योगिक विकास के लिए सबसे अनुकूल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ