CM Mohan Yadav on Global Investors Summit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत राज्य की राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2025 का आयोजन होने वाला है। इस 2 दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश और दुनिया के बड़े-बड़े उद्योगपति और इंवेस्टर्स हिस्सा लेंगे। GIS की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि GIS से राज्य में कई सेक्टर के उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
टेक्सटाइल इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश कपड़ा और टेक्सटाइल इंडस्ट्री में अपार संभावनाओं वाला राज्य बनकर उभरा है। राज्य सरकार द्वारा मॉडर्न इंडस्ट्रियल के आधार और निवेशकों के अनुकूल बनाई गई नीतियां इस सेक्टर में प्रदेश को लीडर बना रही हैं। फुल प्लानिंग के साथ सरकार की कोशिशों के जरिए राज्य तेजी से भारत के अग्रणी कपड़ा और टेक्सटाइल सेंटर के रूप में उभर रहा है। इस सेक्टर को GIS 2025 के जरिए और बढ़ावा मिलेगा।
मध्य प्रदेश में है काफी क्षमता
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मध्य प्रदेश का कपड़ा उद्योग केवल उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि कच्चे माल के उत्पादन से लेकर परिधान निर्माण और ग्लोबल एक्सपोर्ट तक एक वैल्यू चेन बना रहा है। उन्होंने कहा कि जैविक कपास उत्पादन में मध्य प्रदेश भारत के 43 प्रतिशत और दुनिया के 24 प्रतिशत योगदान देता है। यह न केवल राज्य की क्षमता को उजागर करता है, बल्कि इसे पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाले कपड़ा उत्पादन के लिए भी खास बनाता है।
यह भी पढ़ें: Prayagraj Maha kumbh की सड़कें MP तक जाम, CM मोहन यादव की श्रद्धालुओं से खास अपील
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 इस औद्योगिक परिवर्तन को एक नई दिशा देगा। इससे दुनिया भर के निवेशकों, उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं को मध्य प्रदेश की क्षमता का पता लगेगा। साथ ही, इसके लिए नए निवेश के अवसरों की खोज के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अपनी ऐतिहासिक विरासत को मॉडर्न इनोवेशन के साथ जोड़कर, मध्य प्रदेश खुद को वैश्विक टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने की राह पर है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
14 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines