CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को मऊगंज में आयोजित जनकल्याण पर्व समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने कई मऊगंज को कई विकास कार्यों की सौगाते दी है। साथ ही सीएम मोहन यादव ने 5041 करोड़ की सीतापुर-हनुमना सिंचाई प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस समारोह में सीएम मोहन यादव ने 60 लाख विद्यार्थियों के खाते में 332 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि ट्रांसफर की है। इसके अलावा उन्होंने जिले को स्टेडियम, सिविल अस्पताल, देवतालाब मंदिर के विकास की सौगात दी। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत खटखरी को नगर पंचायत बनाने और दो सड़कों के अपग्रेड करने की भी घोषणा की है।
खटखरी को बनाने नगर परिषद की घोषणा
इस समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खटखरी क्षेत्र को नगर परिषद बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र 2 सड़कों को अपग्रेड करने, देवतालाब महाविद्यालय में 5 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम के निर्माण, देवतालाब शिव मंदिर और हनुमना में में 5 करोड़ रुपये की लागत में सिविल अस्पताल बनाने के साथ कई विभिन्न विकास कार्य कराने की ऐलान किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत और नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें: एमपी सरकार का फरमान, बच्चों को सेंटा बनाने से पहले स्कूलों को करना होगा ये काम
मऊगंज को मिली कई सौगातें
समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि विकास की दौड़ में मऊगंज कहीं पीछे छूट गया था। उनकी सरकार ने मऊगंज को जिला बनाया और अब उनकी ही सरकार ही मऊगंज को विकास की सौगाते दे रही है। सीतापुर-हनुमना लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि 5041 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत जिले के 400 से अधिक गांवों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने 5175 करोड़ रुपए के 57 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर मांग को पूरा किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
19 mins agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
16 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
17 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
19 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
20 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
22 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines